Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»लालू जी का लईका डरने वाला नहीं! हमारे तो भगवान ही जेल जेल में जन्म लिए, पलामू में तेजस्वी यादव भरी हुंकार
    झारखंड

    लालू जी का लईका डरने वाला नहीं! हमारे तो भगवान ही जेल जेल में जन्म लिए, पलामू में तेजस्वी यादव भरी हुंकार

    adminBy adminMay 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपनी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनाया और कहा कि वे मोदी नहीं मुद्दे की बात करते हैं। दरअसल, पलामू लोकसभा क्षेत्र के भवनाथपुर और छतरपुर में तेजस्वी यादव और वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश साहनी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पलामू के छतरपुर में प्रधानमंत्री का भाषण सुनाते हुये तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सिर्फ झूठ बोला गया है। उनकी सरकार बनी तो देश में एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी, महिलाओं को आठ हजार रुपए महीना दिया जाएगा। गैस के सिलेंडर का दाम कम किया जायेगा।

    तेजस्वी यादव ने कहा : जेल से किसको डर है, हमारे तो भगवान ही जेल में जन्म लिये
    तेजस्वी यादव ने कहा कि आज विरोधियों पर मुकदमा किया जा रहा है। हेमंत सोरेन, अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा गया। उनके ऊपर कई मुकदमा किया गया। उन्होंने कहा कि मुकदमों से डर नहीं लगता है। जब लालू जी नहीं डरे तो लालू जी का लईका डरेगा! जेल से किसको डर है हमारे तो भगवान ही जेल में जन्म लिये।
    तेजस्वी यादव ने घोषणा करते हुये कहा कि आपको कुछ सुनाते हैं, तेजस्वी यादव ने करीब तीन मिनट तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिकॉर्ड भाषण सुनाया। तेजस्वी यादव ने कहा कि देश के संविधान को बदलने की साजिश है, जब तक वह जिंदा है किसी में यह ताकत नहीं है कि देश का संविधान बदल दे।

    कंधे के सहारे मंच पर तेजस्वी यादव को लाया गया
    बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को छतरपुर और भवनाथपुर में जनसभा को संबोधित करने के लिये कंधे के सहारे मंच पर लाया गया। मंच से संबोधित करते हुये तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें चोट लगी है डॉक्टरों ने उन्हें बैठकर भाषण देने को कहा है। यही वजह है कि वह बैठकर भाषण दे रहे हैं।

    2024 का चुनाव आजादी का चुनाव है- मुकेश साहनी
    जनसभा को संबोधित करते हुये वीआईपी के मुकेश साहनी ने कहा कि यह चुनाव आजादी का चुनाव है। देश का संविधान खतरे में है। वर्तमान केंद्र की सरकार संविधान को नहीं मानती है और लोकतंत्र को नहीं मानती है। उनके विधायकों को खरीद लिया गया। पलामू लोकसभा सीट पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और मुकेश साहनी ने बुधवार को अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की।
    इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव, महासचिव संजय प्रसाद यादव, चुनाव के संयोजक गौतम सागर राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता यादव, राजद जिला अध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक सीपीआई के केडी सिंह समेत कई टॉप नेता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article27वें फेडरेशन कप राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 में हिस्सा लेंगे नीरज चोपड़ा
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को दिया सम्मान: संजय सेठ
    admin

      Related Posts

      जैक ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, साइंस में 79.26 और 91.2 प्रतिशत छात्र सफल

      May 31, 2025

      सोनारी एयरपोर्ट की दीवार गिरी, कई इलाकों में अंधेरा

      May 31, 2025

      नक्सली ने जेल में की खुदकुशी

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
      • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य
      • आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया
      • भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
      • बांग्लादेश जाएगा पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रतिनिधिमंडल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version