Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»देवघर में मल्लिकार्जुन खड़गे की चुनावी सभा, प्रदीप यादव के पक्ष में मांगा वोट
    Jharkhand Top News

    देवघर में मल्लिकार्जुन खड़गे की चुनावी सभा, प्रदीप यादव के पक्ष में मांगा वोट

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHMay 24, 2024Updated:May 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देवघर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर झारखंड की जल, जंगल और जमीन पर है। प्रधानमंत्री ने अपने 20-25 कारोबारी मित्रों को यह सौंपने का काम किया है। भाजपा आदिवासी मुख्यमंत्री को देखना नहीं चाहती है। भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में भेजने का काम किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है। कांग्रेस समानता की बात करती है, लेकिन नरेंद्र मोदी और अमित शाह समानता खत्म करना चाहते हैं। काग्रेस अध्यक्ष शुक्रवार को देवघर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गोड्डा से इंडी गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव को वोट देने की अपील की। इस मौके पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बादल पत्रलेख, कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर समेत अन्य नेतागण मौजूद थे।

    मुफ्त अनाज, नौकरी, सरना कोड का किया वादा:
    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश में पिछड़े, दलित और गरीब जनता की जनगणना होनी चाहिए। कांग्रेस अगर सत्ता में आती है, तो महिलाओं के खाते में 1 लाख रुपये जमा करेगी। उन्होंने मोदी सरकार के मुफ्त अनाज की स्कीम पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बोलते हैं कि मैं पांच किलो अनाज मुफ्त में देता हूं। क्या प्रधानमंत्री अपने घर से लेकर आ रहे हैं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हरित क्रांति की है। अगर कांग्रेस सत्ता में आयी, तो लोगों को 10 किलो अनाज देंगे। देश में सरकारी नौकरी के पद खाली हैं, कांग्रेस सत्ता में आयी, तो वो 30 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देगी। अग्निवीर स्कीम के ऊपर हमला करते हुए बोला कि चार साल के बाद युवा क्या करेगा। मोदी सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार सरना कोड लागू करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदोहरे हत्याकांड में राजा चौधरी को उम्रकैद की सजा
    Next Article रांची लोकसभा क्षेत्र में चुनाव को लेकर ट्रैफिक में रहेगा बदलाव
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version