कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आईसीएसई और आईएससी परीक्षा में पास करने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी है। सोमवार दोपहर उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर लिखा, “इस वर्ष की आईसीएसई और आईएससी परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई। मैं आप सभी को भविष्य में और भी अधिक सफलता की कामना करती हूं। जो लोग आज किसी कारणवश सफल नहीं हो पाए, वे निराश न हों। मुझे पूरा विश्वास है कि आप भविष्य में भी सफल होंगे। सभी को शुभकामनाएं।”
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



