Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»माधवी राजे सिंधिया के अंतिम संस्कार में तीन राज्यों के मुख्यमंत्री समेत कई वीआईपी होंगे शामिल
    देश

    माधवी राजे सिंधिया के अंतिम संस्कार में तीन राज्यों के मुख्यमंत्री समेत कई वीआईपी होंगे शामिल

    adminBy adminMay 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवीराजे सिंधिया का आज (गुरुवार) शाम पांच बजे ग्वालियर में अंतिम संस्कार होगा। आज उनकी पार्थिव देह ग्वालियर के रानी महल में दोपहर तीन बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी। इसके बाद शाम पांच बजे सिंधिया छत्री पर उनका राजसी परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। एयरपोर्ट से लेकर सिंधिया छत्री परिसर तक किलेबंदी की गई है।

    केंद्रीय मंत्री सिंधिया की मां माधवी राजे का बुधवार को सुबह 75 वर्ष की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया था।उनके अंतिम संस्कार में प्रदेश और देश के अलग-अलग राज्यों से राजनीति, कारोबार और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अलावा प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व तुलसीराम सिलावट सहित कई मंत्री शामिल होंगे। नेपाल, जम्मू-कश्मीर व बड़ोदा सहित देश के कई राजपरिवार भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

    राजमाता माधवी राजे सिंधिया के अंतिम संस्कार में ग्वालियर-चंबल अंचल के आठ जिलों ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, अशोकनगर, गुना से हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। इनके लिए अलग-अलग पार्किंग व आने के रास्ते निर्धारित किए गए हैं। इसे ध्यान में रखकर पुलिस ने इंतजाम किए हैं। सिंधिया छत्री परिसर में हर वर्ग के खड़े होने और बैठने के लिए अलग व्यवस्था है, जहां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का अंतिम संस्कार होगा। एक ओर आम लोगों के खड़े होने के लिए व्यवस्था रहेगी, जबकि दूसरी ओर वीवीआईपी और उसके पास में दायीं तरफ वीआईपी बैठेंगे। इनके आने के लिए अलग-अलग गेट निर्धारित किए गए हैं। सामने की ओर शाही घरानों से आने वाले सदस्य रहेंगे।

    ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार को शहर में कई वीआईपी और वीवीआईपी के साथ राजघरानों के सदस्य आ रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। दो हजार से ज्यादा जवान व अफसर तैनात किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर सिंधिया छत्री परिसर तक किलेबंदी की गई है। पुलिस ने छत्री परिसर को नो व्हीकल जोन घोषित किया है। जिस रूट से अंतिम यात्रा निकलनी है, वहां न कोई आ पाएगा, न जा पाएगा। एयरपोर्ट से रानी महल तक जब पार्थिव देह लाई जाएगी, तो ट्रैफिक रोक दिया जाएगा।

    माधवी राजे के निधन के बाद पूरे ग्वालियर नगर में शोक की लहर है। आज शहर के बाजार बंद रखे गए हैं। दाल बाजार के साथ लोहिया बाजार और सर्राफा बाजार में ऐच्छिक बंदी रहेगी। चेंबर आफ कामर्स का कार्यालय भी बंद रहेगा। जीवाजी क्लब तीन दिन के लिए बंद किया गया है। ग्वालियर व्यापार मेला में शुरू हुआ समर नाइट मेला तीन दिन बंद रहेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविनेश फोगाट ने 2024 ओलंपिक से पहले ट्रायल की तारीखों, स्थान और प्रारूप की घोषणा करने का किया आग्रह
    Next Article दिल्ली क्लब के लिए खेलने से लेकर भारत को एशियाई फुटबॉल में स्थापित करने तक शानदार रहा है सुनील छेत्री का करियर
    admin

      Related Posts

      देश से नक्सलवाद की समस्या अगले साल मार्च तक समाप्त हो जाएगी : राजनाथ

      October 21, 2025

      उपराष्ट्रपति ने राज्यसभा सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का किया दौरा

      October 21, 2025

      मुख्यमंत्री योगी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए 1000 कुंतल गेहूं बीज सहायता वाहनों को किया रवाना

      October 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अब जेएमएम बन गयी जेएमएम (यू): प्रतुल शाहदेव
      • भयमुक्त माहौल के बिना झारखंड में दम तोड़ देगा व्यापार: आदित्य मल्होत्रा
      • एशिया कप ट्रॉफी विवाद गहराया: BCCI ने ACC चीफ को भेजा ईमेल
      • महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को झटका, इंग्लैंड मुकाबले से बाहर हुई एलिसा हीली
      • देश से नक्सलवाद की समस्या अगले साल मार्च तक समाप्त हो जाएगी : राजनाथ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version