Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 13 मईः जब थार के रेगिस्तान में धमाके से भौंचक्की रह गई दुनिया
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 13 मईः जब थार के रेगिस्तान में धमाके से भौंचक्की रह गई दुनिया

    adminBy adminMay 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारत ने 11 और 13 मई, 1998 को राजस्थान के पोखरण परमाणु स्थल पर पांच परमाणु परीक्षण किये। इनमें 45 किलोटन का एक तापीय परमाणु उपकरण शामिल था। इसे आमतौर पर हाइड्रोजन बम के नाम से जाना जाता है। 11 मई को हुए परमाणु परीक्षण में 15 किलोटन का विखंडन उपकरण और 0.2 किलोटन का सहायक उपकरण शामिल था। इस परीक्षण की सफलता के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा- “आज 3 बज कर 45 मिनट पर भारत ने तीन भूमिगत परमाणु परीक्षण किए। मैं इन सफलतापूर्वक परीक्षण करने वाले वैज्ञानिकों और इंजीनयरों को बधाई देता हूँ।

    तत्कालीन रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के अलावा उस समय परमाणु उर्जा आयोग के अध्यक्ष आर चिदंबरम और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के निदेशक रहे अनिल काकोडकर ने पोखरण-2 परमाणु परीक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस ऑपरेशन को इतना गुप्त रखा गया था कि तत्कालीन वाजपेयी सरकार के कई मंत्रियों को भी इसकी भनक नहीं थी।

    अटल बिहारी वाजपेयी 20 मई को बुद्ध-स्थल पहुंचे। वहां से उन्होंने देश को नया नारा दिया- ‘जय जवान-जय किसान-जय विज्ञान।’ अमरीका सहित फ्रांस, जापान और चीन आदि देशों ने भारत को आर्थिक सहायता न देने की धमकी भी दी किन्तु भारत इन धमकियों के सामने नहीं झुका।

    इससे पहले भारतीय परमाणु आयोग ने पोखरण में अपना पहला भूमिगत परिक्षण स्माइलिंग बुद्धा (पोखरण-1) 18 मई 1978 को किया था। बाद में 11 और 13 मई 1998 को पाँच और भूमिगत परमाणु परीक्षण कर भारत ने स्वयं को परमाणु शक्ति संपन्न देश घोषित कर दिया।

    अन्य अहम घटनाएंः

    1998- भारत ने राजस्थान के पोखरण में दो परमाणु परीक्षण किये।

    1995- चेल्सी स्मिथ मिस यूनिवर्स बनीं।

    1998- अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने परमाणु परीक्षण के विरोध में भारत के ख़िलाफ़ कड़े प्रतिबंध की घोषणा की, जापान ने भारत को दी जाने वाली सहायता पर रोक लगायी।

    1999- जापानी छात्र के नागुयी विश्व की सात सर्वोच्च चोटियों पर चढ़ने वाला दुनिया का सबसे कम उम्र (25 वर्षीय) का पर्वतारोही बना।

    2000- मिस इंडिया लारा दत्ता ने साइप्रस में सम्पन्न प्रतियोगिता में मिस यूनीवर्स -2000 का खिताब जीता।

    2003- रियाद में आत्मघाती हमलों में 29 व्यक्ति मारे गये।

    2008- पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के सभी नौ मंत्रियों ने जजों की बहाली के मुद्दे पर इस्तीफा दिया।

    2010- भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट को 2010 के निवानो शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    2017- दुनियाभर में वॉनाक्राय रैनसमवेयर से 100 से अधिक देश प्रभावित।

     

    जन्म

    1901- मथुरा प्रसाद मिश्र वैद्य- स्वतंत्रता सेनानी।

    1905- फ़ख़रुद्दीन अली अहमद- भारत के पूर्व राष्ट्र्पति, आपात की घोषणा के कारण इनका कार्यकाल काफी अलोकप्रिय रहा।

    1916- सच्चिदानंद राउत राय- उड़िया साहित्यकार।

    1917- असित सेन- हिंदी फिल्मों के मशहूर हास्य अभिनेता।

    1918- टी. बालासरस्वती- ‘भरतनाट्यम’ की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना।

    1951- रविशंकर- आध्यात्मिक और मानववादी गुरु।

    1956- कैलाश विजयवर्गीय- मध्य प्रदेश के भाजपा नेता।

    1857- रोनाल्ड रॉस- ब्रिटिश चिकित्सक तथा ‘नोबेल पुरस्कार’ विजेता।

    निधन

    2016- बाबा हरदेव सिंह- निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु।

    2006- हेमलता गुप्ता – प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक।

    2001- आरके नारायण- अंग्रेजी के उत्कृष्ट भारतीय लेखक।

    2011- बादल सरकार- प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक।

    1962- बीर भान भाटिया – भारतीय चिकित्सक।

    1951- हसरत मोहानी- लखनऊ के प्रसिद्ध शायर।

    1950- रामकृष्ण देवदत्त भांडारकर- जाने-माने पुरातत्त्वविद।

    1626- मलिक अम्बर- मध्यकालीन भारत के बड़े राजनीतिज्ञों में इनकी गणना की जाती थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछत्रपति संभाजीनगर में चुनाव आयोग की टीम की छापेमारी, 39 लाख बरामद कर 4 लोगों की गिरफ्तारी
    Next Article चारधाम यात्रा : बद्रीनाथ धाम में छह महीने से जल रही अखंड ज्योति के हुए दर्शन, मोदी के नाम हुई पहली पूजा
    admin

      Related Posts

      पढ़ाई पर विज्ञापन की दुहाई

      May 18, 2026

      अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

      July 31, 2025

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर, 5 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
      • पलामू पुलिस ने 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, बिहार भेजने की थी तैयारी
      • कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए 9,182 श्रद्धालुओं का 10वां जत्था रवाना
      • भारत-न्यूजीलैंड के संबंधों को नई दिशा देने में डेविड लैंग की रही थी महत्वपूर्ण भूमिकाः जयराम रमेश
      • नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत महेन्द्रगिरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version