Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 25 मईः दक्षिण भारत में भाजपा के बढ़ते कदम, 2008 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव रहा ऐतिहासिक
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 25 मईः दक्षिण भारत में भाजपा के बढ़ते कदम, 2008 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव रहा ऐतिहासिक

    adminBy adminMay 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश-दुनिया के इतिहास में 25 मई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। दक्षिण भारत की राजनीति में यह तारीख भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए खास है। 2008 में कर्नाटक का विधानसभा चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। ऐतिहासिक इसलिए कि भाजपा ने 224 सदस्यों वाली कर्नाटक विधानसभा में 110 सीटें जीतकर सरकार बनाई। कर्नाटक को इसीलिए भाजपा के लिए दक्षिण भारत का गेट-वे कहा जाता है। कर्नाटक में 2008 से पिछले तीन विधानसभा चुनाव में भाजपा का वोट शेयर 30 प्रतिशत से 36 प्रतिशत के बीच रहा। जबकि इसी अवधि में प्रदेश में कांग्रेस का वोट शेयर 35 से 38 प्रतिशत के बीच रहा है। जनता दल (सेक्युलर) का वोट शेयर 18 से 20 प्रतिशत के बीच रहा।

    कर्नाटक में भाजपा का एक बड़ी पार्टी के रूप में उभार 1990 के दशक से शुरू होता है। इस उभार में कई कारकों को अहम माना जाता है। पहला यह कि कर्नाटक के प्रभुत्वशाली समुदाय लिंगायत-वीरशैव का समर्थन भाजपा को मिला। कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिले में भाजपा का शानदार जनाधार है। दक्षिण कन्नड़ की आठ सीटों और उडुपी की पांच सीटों पर भाजपा का वोट शेयर 1989 से ही लगातार बढ़ रहा है। 2008 में तो भाजपा को इन दो जिलों की 13 में से 10 सीटों पर जीत मिली थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को कर्नाटक की कुल 28 सीटों में से 17 सीटों पर जीत मिली थी। हालांकि 2009 की तुलना में उसे दो सीटें कम मिली पर 2019 ने इसकी भरपाई कर दी। 2019 के आम चुनाव में भाजपा को कर्नाटक में 25 सीटों पर जीत मिली। मौजूदा आम चुनाव में भी भाजपा के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1611ः मुगल शासक जहांगीर ने मेहरून्निसा से निकाह किया। इतिहास में वह नूरजहां के तौर पर जानी जाती है।

    1995ःअमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार जीवित जीव के डीएनए को डी-कोड करने में सफलता मिली।

    1998ः परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध न लगाने के लिए यूरोपीय संघ के सभी 15 सदस्य देश सहमत।

    2003ः चिली ने पहली बार विश्व कप टेनिस खिताब जीता।

    2006ः नासा ने जीओईएसएन नामक मौसम उपग्रह अंतरिक्ष में रवाना किया।

    2006ः संयुक्त राज्य अमेरिका ने पोत आधारित इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

    2007ः श्रीलंका सरकार ने तमिल शरणार्थियों की नागरिकता पर सैद्धांतिक अनुमति दी।

    2008ः कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों में से 110 सीट जीत कर भाजपा दक्षिण के लिए किसी राज्य में पहली बार सरकार बनाने में सफल रही।

    2008ः दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के 12 देशों ने यूरोपीय यूनियन की तर्ज पर एक नए संगठन का गठन किया।

    2008ः हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने विवादित पुलाऊ बाटू द्वीप सिंगापुर को हस्तांतरित किया।

    2010ः भारतीय मूल की 59 वर्षीय कमला प्रसाद बिसेसर निवर्तमान प्रधानमंत्री पैट्रिक मैनिंग को पराजित कर त्रिनिदाद और टोबेगो की पहली महिला प्रधानमंत्री निर्वाचित हुईं।

    2011ः द ओपरा विनफ्रे शो की अंतिम कड़ी का प्रसारण। सबसे लंबे समय तक प्रसारित हुए इस टेलीविजन कार्यक्रम ने ओपरा को अमेरिका की सबसे रईस और प्रभावी शख्सियत बना दिया।

    2013ः जापान के 80 वर्षीय युइशिरो मिडरा ने सबसे अधिक उम्र में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकार्ड अपने नाम किया।

    जन्म

    1831ः प्रसिद्ध उर्दू शायर दाग देहलवी।

    1886ः प्रख्यात वकील और शिक्षाविद रास बिहारी बोस।

    निधन

    1978ः ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीरेन मित्रा।

    1998ः हिन्दी सिनेमा के संगीतकार लक्ष्मीकांत।

    2005ः अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ सुनील दत्त।

    2020ः भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआरक्षण छीन कर एक खास वर्ग को देना चाहती है कांग्रेस : नरेन्द्र मोदी
    Next Article तमलुक में ममता ने पूर्व जस्टिस गांगुली पर साधा निशान
    admin

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version