Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»नीतीश ने कहा, लालू यादव ने परिवार को आगे बढ़ाने के चक्कर में पूरे राज्य को बर्बाद कर दिया
    राज्य

    नीतीश ने कहा, लालू यादव ने परिवार को आगे बढ़ाने के चक्कर में पूरे राज्य को बर्बाद कर दिया

    adminBy adminMay 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sheohar: Bihar chief Minister Nitish Kumar addresses to crowed for support of JDU candidate Lovely Anand during a public meeting for Lok Sabha elections. in Sheohar Friday, May, 17, 2024 Photo/Aftab Alam Siddiqui
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार के शिवहर और मोतिहारी में राजग उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू जब भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए तो पत्नी (राबड़ी) को मुख्यमंत्री बनवा दिया। इसके बाद बेटा-बेटी को आगे बढ़ाया। लालू ने परिवार को आगे बढ़ाने के चक्कर में पूरे राज्य को बर्बाद कर दिया। ये कोई मतलब है?

    नीतीश ने कहा कि मैं बिहार की सेवा बीते 19 वर्ष से कर रहा हूं लेकिन कभी भी मैंने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया। हम लोगों के लिए पूरा बिहार एक परिवार है। इसलिए ऐसे लोगों के प्रति ध्यान रखिए। ये कोई काम नहीं करने वाले हैं। भ्रष्टाचार को लेकर लालू परिवर पर कितना मामला चल रहा है ये पूरा देश समेत बिहार जानता है। इतने दिनों तक सत्ता में रहने के बावजूद हम लोगों पर कोई आरोप नहीं है।

    नीतीश ने बिहारी टोन में कहा, ई कांग्रेसिया सब क्या बोलेगा, जातीय गणना तो हम लोग कराए हैं। बिहार के गांवों में स्वयं सहायता समूह बना, महिलाओं का उत्थान किया गया। अब तो शहरों में भी स्वयं सहायता समूह बनाने का आदेश दिया गया है। शिवहर की सभा में नीतीश ने कहा कि नवंबर 2005 से हमलोग और भाजपा ने मिलकर काम करना शुरू किया। हमारा रिश्ता तो 1995 का है लेकिन बीच में हम दो बार बेमतलब का फालतू लोगों के साथ इधर-उधर कर दिए। इसके बाद वह सब इतना गड़बड़ किया, तो एकबार तो उसको हटाये। फिर इस बार तो ऐसा गड़बड़ किया कि उसको पूरे तौर से हटा दिए। आगे जो भी जांच करवाना होगा, तो सबका जांच करवायेंगे।

    नीतीश ने कांग्रेस और लालू-राबड़ी सरकार का नाम लिए बिना कहा कि बिहार में हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा यही सब लगाता था। हमलोग जब आए तो सब झगड़ा खत्म कराये। मदरसा को सरकारी मान्यता दिलाये। कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराये। वह सब मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया। मुसलमानों का खाली वोट लिया है। मुस्लिम लोगों को कहेंगे कि आप लोग उसको वोट दिजिएगा। वह सब आपके लिए कुछ किया है। सब काम तो हमलोगों ने किया है और वोट उन्हीं लोगों को दीजिएगा तो जान लिजिए कि फिर वह आयेगा, तो सब नाश हो जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो को जनता ने नकार दिया : राजेश ठाकुर
    Next Article झामुमो ने सीता सोरेन को पार्टी से किया छह वर्षों के लिए निष्कासित
    admin

      Related Posts

      डीएम ने ईवीएम वेयर हाउस का किया बाह्य निरीक्षण

      August 9, 2025

      उत्तराखंड के पहाड़ों और बिहार में हो रही बारिश से गंगा किनारे बसे जिलों में आम जनजीवन प्रभावित

      August 9, 2025

      महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट पर प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं

      August 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी का आरोप : असम के सीएम को फंसाने की रची गयी थी साजिश, जल्द करेंगे खुलासा
      • डीपीएल 2025: पुरानी दिल्ली 6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 10 रन से हराया
      • नवाज की धमाकेदार पारी से पाकिस्तान ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया
      • सुशांत सिंह राजपूत के लिए बहन श्वेता का दिल छूने वाला पोस्ट
      • डीएम ने ईवीएम वेयर हाउस का किया बाह्य निरीक्षण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version