Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»हाई-टेक्नो»अब घर बैठे फोन से ही फ्री में 24 घंटे में बन जाएगा आयुष्मान कार्ड
    हाई-टेक्नो

    अब घर बैठे फोन से ही फ्री में 24 घंटे में बन जाएगा आयुष्मान कार्ड

    adminBy adminMay 5, 2024Updated:May 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश में करीब 40 करोड़ लोगों के पास आयुष्मान कार्ड है। यदि आपके पास भी आयुष्मान कार्ड है तो संबंधित अस्पताल में पांच लाख रुपये तक का इलाज करा सकते हैं। बढ़ती महंगाई और मेडकिल खर्चों के बीच आयुष्मान कार्ड किसी बड़े हथियार से कम नहीं है, हालांकि सभी लोग आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा सकते हैं। यदि आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। इसमें हम आपको यह बताएंगे कि आयुष्मान कार्ड की लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें और घर बैठे मोबाइल से आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करें। आइए जानते हैं…

    पहले आयुष्मान कार्ड के लिए एक लिस्ट होती थी। यदि उस लिस्ट में आपका नाम होता था तो आप कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। बिहार जैसे राज्यों में राशन कार्ड के जरिए आयुष्मान कार्ड बन रहा है। यदि आपके पास राशन कार्ड है या राशन कार्ड में आपका नाम है तो आप आयुष्मान कार्ड महज 24 घंटे में बनवा सकते हैं। आइए इसका तरीका जानते हैं….

    सबसे पहले आपको https://beneficiary.nha.gov.in/ पर जाना होगा। राइट साइड में आपको लॉगिन का आॅप्शन दिखेगा जिसमें Beneficiary को सेलेक्ट करके मोबाइल नंबर से आपको लॉगिन करना है। मोबाइल नंबर डालने के बाद वेरिफाई पर क्लिक करें। अब मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन करें।

    अब Scheme में PMJY का चयन करें। फिर अपने राज्य का चुनाव करें। इसके बाद सबस्किम में भी PMJY का चयन करें और फिर जिले का चयन करें। उसके बाद सर्च बार में आधार नंबर का चयन करें और आधार नंबर डालें।

    इसके बाद आपके सामने एक लिस्ट खुल जाएगी। उसमें से अपना नाम चुनें और वेरिफिकेशन के लिए आगे बढ़ें। इसके बाद आपको फोटो अपलोड करनी होगी। फोटो लैपटॉप या मोबाइल एप से क्लिक करनी होगी। फिर ओटीपी, पिन कोड जैसी जानकारी देनी होगी।

    सबमिट करने के बाद 24 घंटे के बाद आप फिर से इसी तरह लॉगिन करके चेक कर सकते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बना है या नहीं। यदि बन गया होगा तो डाउनलोड करने का आॅप्शन दिखेगा। यही काम आप ayushman app से भी कर सकते हैं। ayushman app से भी इसी तरह लॉगिन करना होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनिशिकांत दुबे और प्रदीप यादव में जुबानी जंग तेज, कांग्रेस प्रत्याशी बोले- केस दर्ज नहीं हुआ तो करूंगा अनशन
    Next Article उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के हाल के निर्णयों ने हेमंत सरकार को आइना दिखाया, राजनीतिक विद्वेष के आरोप को खारिज किया : प्रतुल शाहदेव
    admin

      Related Posts

      OnePlus 13 का लॉन्च आज, दो नए स्मार्टफोन की होगी एंट्री

      January 7, 2025

      मुकेश अंबानी ने की एआई क्लाउड की घोषणा, 100 जीबी तक फ्री मिलेगा क्लाउड स्टोरेज

      August 29, 2024

      माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़कर दुनिया की सबसे वैल्युएबल कंपनी बनी एनवीडिया

      June 19, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version