Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»लोस चुनाव : संभल में अभी तक बस तीन सांसद छू सके 50 फीसदी मतों का आंकड़ा
    राज्य

    लोस चुनाव : संभल में अभी तक बस तीन सांसद छू सके 50 फीसदी मतों का आंकड़ा

    adminBy adminMay 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अहम सीट संभल से निर्वाचित तीन सांसद ही अब तक कुल मतों में से 50 फीसदी का आंकड़ा छू पाए हैं। इनमें दो सांसद समजावादी पार्टी (सपा) जबकि एक भारतीय लोकदल (बीएलडी) के रहे। बता दें, संभल संसदीय सीट पर तीसरे चरण के चुनाव में 7 मई को मतदान होगा।

    संसदीय सीट संभल को अपना पहला सांसद 1977 में मिला था। अब तक यहां 12 लोकसभा के चुनाव हो चुके हैं। 169 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है। इस दरम्यान कुल मतदान में 50 फीसदी के जादुई आंकड़े तक महज तीन सांसद ही पहुंचने में कामयाब रहे हैं। पहली बार भारतीय लोकदल (बीएलडी) की शांति देवी और आखिरी बार सपा के डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने 50 फीसदी का आंकड़ा छुआ था। सपा के मुलायम सिंह यादव का नाम भी इस फेहरिस्त में शुमार है। सबसे ज्यादा मत पाने का शांति देवी का रिकॉर्ड आज तक कायम है।

    शांति देवी को मिले थे 64.29 फीसदी वोट

    संभल संसदीय सीट पर 1977 में हुए पहले आम चुनाव में भारतीय लोकदल प्रत्याशी शांति देवी ने पहली बार 50 फीसदी से ऊपर वोट हासिल किए थे। इस चुनाव में 7 उम्मीदवार मैदान में थे। कुल 333,665 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। शांति देवी ने 64.29 फीसदी मत पाकर कुर्सी पर कब्जा जमाया था। कांग्रेस के उम्मीदवार जुगल किशोर 24.47 फीसदी मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

    मुलायम सिंह ने हासिल किए थे 50.04 फीसदी मत

    समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मुलायम सिंह यादव ने 1998 के चुनाव में यह करिश्मा किया था। इस चुनाव में 753,104 मतदाताओं ने वोट डाले थे। इस चुनाव में 16 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई थी। इसमें मुलायम सिंह को 50.04 फीसदी मत मिले थे। इन्होंने तत्कालीन सांसद धर्मपाल यादव उर्फ डी.पी. यादव को हराया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के डी.पी. यादव को 27.90 फीसदी मतों से ही संतोष करना पड़ा था। यह रनर रहे थे। मुलायम सिंह इस सीट से 1999 में भी जीते, तब उन्हें 41.85 फीसदी वोट मिले थे।

    डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को मिले थे 55.58 प्रतिशत वोट

    समाजवादी पार्टी के डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने संभल संसदीय सीट के इतिहास में आखिरी बार यह करिश्मा किया। वर्ष 2019 के चुनाव में 12 प्रत्याशी मैदान में थे। इस चुनाव में कुल 11 लाख 83 हजार 469 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। सपा के डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने 55.58 प्रतिशत मत हासिल किए थे। भाजपा के परमेश्वर सैनी 40.82 फीसदी मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर युवाओं में जबरदस्त जोश
    Next Article शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      पटना में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर, कई इलाके में तेजी से फैल रहा पानी

      July 19, 2025

      पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रुप में 22 जुलाई को सुधीर सिंह लेंगे शपथ

      July 19, 2025

      रुद्रपुर में उत्तराखंड निवेश उत्सव आज, केंद्रीय गृहमंत्री शाह होंगे मुख्य अतिथि

      July 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रुद्रपुर, ‘उत्तराखंड निवेश उत्सव-2025’ में देंगे निवेश को गति
      • ‘मेक इन इंडिया’ में सिर्फ असेम्बलिंग, असली निर्माण विदेश में : राहुल गांधी
      • आय से अधिक संपत्ति मामले में बिक्रमजीत मजीठिया की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ी  
      • अमेरिका में क्रिप्टोकरेंसी युग की शुरुआत
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ की तूफानी एंट्री, पहले दिन की शानदार कमाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version