Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली से वाराणसी जा रहे विमान में बम की सूचना से हड़कंप
    देश

    दिल्ली से वाराणसी जा रहे विमान में बम की सूचना से हड़कंप

    adminBy adminMay 28, 2024Updated:May 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली से वाराणसी जाने के लिए तैयार इंडिगो के विमान में आज सुबह 5ः35 बजे बम रखे होने की सूचना से हड़कंप मच गया। इसके बाद विमान को रन-वे पर ही रोक लिया गया। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सबसे पहले विमान में सवार सभी यात्रियों को आपातकालीन द्वार से सुरक्षित बाहर निकाला गया और फिर संपूर्ण सुरक्षा निरीक्षण के लिए विमान को तुरंत एक आइसोलेशन बे पर ले जाया गया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों की टीम भी पहुंच गई। अभी तक की जांच में विमान से कुछ भी नहीं मिला है।

    बताया गया है कि इंडिगो का विमान (6ई2211) दिल्ली से वाराणसी जाने के लिए रवाना होने के लिए तैयार था और रन-वे पर था। तभी इस विमान में बम होने की सूचना प्राप्त हुई। इस वजह से सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि, इंडिगो ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है कि वह यात्रियों को किस तरह से दिल्ली से वाराणसी लेकर जाएगी। इंडिगो के इस विमान में बम होने की सूचना दिल्ली दमकल सेवा को प्राप्त हुई। उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिल्ली के स्कूलों और अस्पतालों में भी बम होने की धमकियां मिल चुकी हैं। अब इंडिगो के विमान में बम होने की सूचना मिली है। मौके पर मौजूद बम स्क्वाड विमान की जांच कर रहा है। जांच में अभी तक कुछ भी नहीं मिला है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा ने स्वातंत्र्य वीर सावरकर को नमन किया
    Next Article चक्रवाती तूफान रेमल पश्चिम बंगाल में छोड़ गया तबाही के निशान, छह की मौत, 29 हजार घर क्षतिग्रस्त
    admin

      Related Posts

      विपक्ष ने की मानसून सत्र में प्रधानमंत्री की उपस्थिति की मांग, बताई प्राथमिकताएं

      July 22, 2025

      विपक्ष का एसआईआर के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन

      July 22, 2025

      हरियाणा के फरीदाबाद में 3.2 तीव्रता का भूकंप, राज्य में लगातार हो रही भू-गर्भीय हलचल

      July 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड के सोनारी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान फिसला विमान, बाल-बाल बचे नौ यात्री
      • विपक्ष ने की मानसून सत्र में प्रधानमंत्री की उपस्थिति की मांग, बताई प्राथमिकताएं
      • विपक्ष का एसआईआर के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन
      • हरियाणा के फरीदाबाद में 3.2 तीव्रता का भूकंप, राज्य में लगातार हो रही भू-गर्भीय हलचल
      • सियाचिन में शहीद हुए जवान हरिओम का मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version