Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पंकज मिश्रा के खास सहयोगी बच्चू यादव थाना में लगायेंगे हाजरी
    झारखंड

    पंकज मिश्रा के खास सहयोगी बच्चू यादव थाना में लगायेंगे हाजरी

    adminBy adminMay 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जेल में बंद पंकज मिश्रा के खास सहयोगी बच्चू यादव समेत 10 अपराधियों पर सीसीए के तहत साहिबगंज पुलिस ने कार्रवाई की है। बच्चू यादव को सीसीए के तहत थाना में हाजरी लगानी होगी। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर साहेबगंज जिला के विभिन्न कांडों में सक्रिय और कुख्यात 10 अपराधियों के विरुद्ध उउअ के तहत कार्रवाई की गई। इसके तहत 2 अपराधियों को जिला बदर, 1 अपराधी को जेल निरुद्ध एवं 7 अपराधी को प्रतिदिन थाना में हाजरी लगानी होगी। नगर थाना क्षेत्र के अजय प्रताप और मनीष पासवान के विरुद्ध जिला बदर, जेल में बंद कुख्यात अपराधी विक्की रविदास को सीसीए के तहत जेल में निरुद्ध किया गया है। वहीं चतुर चौधरी, बच्चू यादव, निर्मल साव, राजा ठाकुर, मिठुन मंडल, अर्जुन पासवान शरीफ अंसारी पर थाना हाजरी की कार्रवाई की गई है। जेल में बंद कुख्यात अपराधी विक्की रविदास पर के विरुद्ध हत्या, आर्म्स एक्ट, जान मारने की नीयत से गोली फायर करने, लूट का योजना बनाने एवं डकैती जैसी गंभीर प्रकृति के कांड विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

    बच्चू यादव को ईडी ने किया था गिरफ्तार
    ईडी ने अगस्त 2022 में बच्चू यादव को गिरफ्तार किया था। ईडी के बुलाने पर भी बच्चू यादव नहीं आ रहा था। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन का विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने पूछताछ के दौरान बच्चू यादव के नाम का पहली बार जिक्र किया था।

    पंकज मिश्रा का खास सहयोगी बच्चू यादव का साहिबगंज के सकरीगली में अवैध तरीके से क्रशर चलता था। जिसे ईडी ने जब्त किया था। बिना खनन चालान के बच्चू यादव का साहिबगंज के सकरीगली स्थित समदा घाट से बिहार के मनीहारी घाट के बीच अवैध स्टोन चिप्स आदि के ट्रक फेरी सेवा के माध्यम से चलते थे। अवैध तरीके से लिए गए रुपये बच्चू यादव और पंकज मिश्रा के बीच बंटते थे। बच्चू यादव कई तरह के अपराध में भी शामिल रहा है। जैसे जमीन पर जबरन कब्जा, रंगदारी, हत्या आदि से संबंधित कई मामले बच्चू पर दर्ज हैं। बच्चू यादव को अपराध में पंकज मिश्रा का संरक्षण मिलता था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपलामू में व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी, गोली मारने की धमकी
    Next Article इडी की छापेमारी में बरामद 35.23 करोड़ रुपये टेंडर घोटाले के, विभागीय अधिकारी भी सांठगांठ में शामिल
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version