Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»संथाल में लोगों ने ठान लिया है, अबकी बार बीजेपी तड़ीपार : सुप्रियो भट्टाचार्य
    Jharkhand Top News

    संथाल में लोगों ने ठान लिया है, अबकी बार बीजेपी तड़ीपार : सुप्रियो भट्टाचार्य

    adminBy adminMay 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका। दुमका में जेएमएम नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में लोगों के ठान लिया है कि अबकी बार बीजेपी तड़ीपार। पूरे संथाल में यही स्थिति है। कहा, दुमका के लिए शिबू सोरेन के संघर्ष से बड़ा क्या प्रचार हो सकता है। हेमंत सोरेन के संघर्ष से बड़ा क्या प्रचार और संदेश हो सकता है। दुमका में जो गुरु जी शिबू सोरेन का कर्मक्षेत्र रहा है, हेमंत सोरेन का कर्म क्षेत्र रहा है, यहां का हर वोटर स्टार प्रचारक है और हर वोटर उम्मीदवार है। कहा जो भी लोग यहां जेएमएम की ओर से प्रचार करने आये हैं, वे दरअसल गुरु जी शिबू सोरेन को शुभकामना देने, कंप्लीमेंट देने आये हैं। गुरु जी के संघर्ष से बड़ा कोई स्टार प्रचारक नहीं हो सकता।

    बताया, बीजेपी के नेता क्यों कर रहे रोड शो
    पीएम मोदी और बीजेपी पर उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग अब मोहल्लों और गली कूचों में प्रचार कर रहे हैं। ये लोग अब सिर्फ रोड शो कर रहे हैं। कहा वोटरों के सवाल से बचने के लिए ऐसी जगह पर जा रहे हैं, जहां उनसे कोई सवाल पूछने वाला नहीं रहे। इस संदर्भ में उन्होंने मयूरभंज, सिमरिया आदि का जिक्र किया, जहां पीएम मोदी ने पिछले दिनों सभाएं की हैं। कहा, रोड शो से ये फायदा होता है कि जाम में फंसे लोगों को मोदी या बीजेपी का समर्थक मान लिया जाता है। लोग ये समझ गये हैं कि आपकी हांडी (बीजेपी की) बार-बार चूल्हे पर नहीं चढ़ने वाली है। कहा, बीजेपी ये तय नहीं करेगी कि हमारी पार्टी के स्टार प्रचारक कौन हैं। आरोप लगाया कि बीजेपी तय करती है कि किसको इडी का समन जायेगा और किसको नहीं।

    4 जून के बाद क्या होगा
    पीएम ने कहा है कि 4 जून के बाद भष्टाचारियों पर नकेल कसी जायेगी, इस सवाल पर सुप्रियो ने कहा कि उनको मालूम है कि 4 जून को क्या होने वाला है। उनके हाथ से सत्ता खिसकने वाली है। इसका डर उनको सताने लगा है। कहा कि संसद में लगे सिक्यूरिटी सर्विसेज को हटा दिया गया है। संसद की सिक्यूरिटी सीआइएसएफ को दे दी गयी है। वहां मॉक ड्रिल हुआ है। ये सब इसलिए कि उनको डर है कि 4 जून के बाद सिंहासन खाली करना पड़ सकता है। इसीलिए उन्होंने कहा, 4 जून के बाद। सुप्रियो ने आगे कहा, कभी इनकम टैक्स आॅफिस में आग लग रही है। कभी गृह विभाग में आग लग रही है। कहा, आशंका है कि इसमें जरूरी फाइलों को जला दिया जा रहा है। कहा, 4 जून के बाद बीजेपी के कई नेता आपको तिहाड़ में दिखायी देंगे।

    हेमंत का नाम क्यों नहीं लेते पीएम
    हेमंत के प्रचार में हिस्सा नहीं ले पाने के सवाल पर सुप्रियो ने कहा कि जब-जब जेएमएम पर हमला हुआ, मोर्चा और मजबूत हुआ है। इस बात का सबसे बड़ा गवाह दुमका और दुमका की जनता है। कहा, जितनी बार हमले होते हैं, हम उतनी बार एकजुट होते हैं। पहले से अधिक ताकतवर होते हैं। पीएम मोदी ने इसी बात को न समझने की भूल कर दी और हेमंत को जेल में डाल दिया। आज पीएम को हिम्मत नहीं है कि वे हेमंत सोरेन का नाम लें। कहा, आप याद कीजिये विधानसभा चुनाव को। बरहेट में, सुंदरपहाड़ी में विधानसभा चुनाव का प्रचार करने मोदी गये थे। हर जगह उन्होंने हेमंत सोरेन का नाम लिया था। लेकिन अब उनकी जुबान से हेमंत सोरेन का नाम नहीं निकलता है। उनको हिम्मत नहीं है हेमंत सोरेन के बारे में किसी तरह का जिक्र करने करें। क्योंकि फिर जनता को उनकी गिरफ्तारी का जवाब देना उनको यानी पीएम मोदी को देना होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में आर्मी जवान की पत्नी से बच्चों के सामने सामूहिक दुष्कर्म
    Next Article झारखंड में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मप्र के मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की आज जनसभा
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

      June 3, 2025

      कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले

      June 3, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर रिजल्ट ने उठाये सवाल
      • शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
      • कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले
      • युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल
      • अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version