Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»बेरोजगारी और महंगाई पर कुछ नहीं बोलते पीएम मोदी : प्रियंका गांधी
    झारखंड

    बेरोजगारी और महंगाई पर कुछ नहीं बोलते पीएम मोदी : प्रियंका गांधी

    adminBy adminMay 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची में प्रियंका गांधी ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- जीएसटी से सभी परेशान
    रांची। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को झारखंड दौरे पर हैं। रांची के हाई टेंशन मैदान, लोवाडीह नामकुम में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि संविधान ही आपको सारे अधिकार देता है। शिक्षा और आरक्षण का अधिकार देता है। आज जनता के सामने महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्याएं है। बेरोजगारी चरम है।

    आज शिक्षित युवक बेरोजगार है। अगर इन सबको रोजगार मिल जाए तो हम चीन से मुकाबला कर सकते हैं। हर चीज महंगी हो गई है। जीएसटी से सभी परेशान है। चंद्रयान मिशन का क्रेडिट मोदी जी लेते है, लेकिन उस मिशन को पूरा करने वाले इंजीनियर और अन्य लोगों के योगदान का जिक्र नहीं किया जाता है।

    इससे पहले गोड्डा में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, कांग्रेस की नीतियां हमेशा आपको मजबूती देने के लिए रही हैं। भाजपा सरकार आपको नहीं जानती और उचित नीतियां नहीं बना पा रही है।

    अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा, आपके मुख्यमंत्री को फर्जी बयानों और मुकदमों के आधार पर चुनाव से पहले जेल भेजा गया है। उनके खिलाफ दायर मामला कभी भी सच नहीं हो सकता। आप उनके बिना चुनाव लड़ने के लिए मजबूर हैं।

    कल्पना को छोटी बहन और नारी शक्ति का प्रतीक मानती हूं- प्रियंका
    प्रधानमंत्री मोदी ने सोचा होगा कि वे हेमंत सोरेन को जेल में डालकर आसानी से चुनाव जीत लेंगे, लेकिन आज कल्पना सोरेन हेमंत जी की लड़ाई लड़ रही हैं। वो शेरनी की तरह सभी समस्याओं का सामना कर रही हैं। मैं उन्हें अपनी छोटी बहन और ‘नारी शक्ति’ का प्रतीक मानती हूं।

    गोड्डा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में प्रियंका ने मांगा वोट
    प्रियंका गांधी ने गोड्डा के मेला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इन दौरान उन्होंने गोड्डा के कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में वोट मांगा। गोड्डा में सभा को संबोधित करने के बाद वो रांची आएंगी। यहां वो रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में मतदान के लिए लोगों से अपील करेंगी। उनका कार्यक्रम रांची के हाई टेंशन मैदान, लोवाडीह नामकुम में निर्धारित है।

    सीएम चंपाई सहित कल्पना सोरेन रहे मौजूद
    प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कल्पना सोरेन, झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झामुमो के कई नेता मंच पर मौजूद रहे।

    झारखंड में तीसरे और चौथे चरण के चुनाव को देखते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी झारखंड का दौरा कर रही हैं। बता दें कि तीसरे चरण का मतदान 25 मई को होने वाला है। ऐसे में प्रियंका रांची लोकसभा में मतदाताओं को साधने की कोशिश में जुटी हैं।

    पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय की बेटी लड़ रहीं चुनाव
    रांची लोकसभा से पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय चुनाव लड़ रही हैं। यशस्विनी सहाय पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने भाजपा से संजय सेठ हैं। रांची लोकसभा क्षेत्र में कुल छह विधानसभा है।

    ये ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके है। इनमें से ईचागढ़ में झामुमो, सिल्ली में आजसू, खिजरी में कांग्रेस के अलावा रांची, हटिया और कांके सीट पर भाजपा का कब्जा है। रांची लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर होती रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंडी गठबंधन वाले चोर-चोर मौसेरे भाई : शिवराज
    Next Article राजधानी में चुनाव ड्यूटी में जा रही बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version