पीएम मोदी आज दुमका की जनसभा में गरजेंगे
नड्डा कल देवघर में, 30 को आयेंगे राहुल गांधी
आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। झारखंड में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में संताल परगना की तीन सीटों पर चुनाव होना है। गोड्डा, दुमका और राजमहल में एक जून को मतदान है। पार्टियों ने अब संताल परगना में जोर लगाया है। एनडीए और इंडी गठबंधन के बड़े नेता और स्टार प्रचारक संताल परगना आयेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को दुमका पहुंचेंगे और भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन, निशिकांत दुबे और ताला मरांडी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। एयरपोर्ट मैदान में विजय संकल्प रैली होगी। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी झारखंड में छह चुनावी सभा कर चुके हैं। गोड्डा से तीन चुनावों से लगातार भाजपा के डॉ निशिकांत दुबे जीत रहे हैं। इस बार भी निशिकांत दुबे मैदान में हैं। राजमहल सीट पर इस बार भाजपा ने ताला मरांडी उम्मीदवार को बनाया है। कांग्रेस नेता और स्टार प्रचारक राहुल गांधी 30 मई को दुमका पहुंचेंगे। इससे पहले राहुल गांधी झारखंड के चाइबासा और गुमला के बसिया में जनसभा कर चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 29 मई को देवघर में तीन चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version