Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर शिमला की वादियों में पहुंची
    देश

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर शिमला की वादियों में पहुंची

    adminBy adminMay 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शिमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर शनिवार सुबह पहाड़ों की रानी शिमला पहुंची। राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर सुबह 10 बजकर 11 मिनट पर शिमला के समीप कल्याणी हेलीपैड उतरा। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रपति की अगवानी की। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुुर्मु को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाद में वे छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास द रिट्रीट पहुंची।

    राष्ट्रपति पांच मई को राष्ट्रपति कैचमेंट एरिया का दौरा करेंगी। छह मई को वह जिला कांगड़ा के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। इसी दिन सांय राष्ट्रपति शिमला वापस आएंगी। सात मई को राष्ट्रपति संकट मोचन मंदिर और तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी तथा सांय माल रोड पर भ्रमण करेगी। इसके पश्चात वो ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में सांस्कृतिक संध्या का आनंद लेंगी। उसके बाद राजभवन में रात्रि भोज का आयोजन होगा। राष्ट्रपति आठ मई को प्रातः शिमला से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी ।

    राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए शिमला शहर, अनाडेल व कल्याणी हेलीपैड पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अलावा एक हजार से अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए।शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

    हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय में छह मई को होने जा रहे सातवें दीक्षांत समारोह में 709 उपाधियां प्रदान की जाएंगी। विवि के कुलपति आचार्य सत प्रकाश बंसल ने बताया कि राष्ट्रपति द्वारा 30 स्टूडेंटस को गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 18 छात्राएं और 12 छात्र शामिल हैं। 11 स्टूडेंटस को पीएचडी की उपाधियां प्रदान की जाएंगी, जिनमें सात छात्राएं व चार छात्र शामिल हैं। छह स्टूडेंटस को एमफिल की उपाधि दी जाएगी। वर्ष 2019-22 यूजी तथा वर्ष 2020-22 पीजी के बीच स्नातक तथा स्नातकोत्तर के 602 स्टूडेंटस को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। नौ स्टूडेंटस को एडवांस डिप्लोमा प्रदान किए जाएंगे जिनमें सात छात्र और दो छात्रा शामिल होंगी। 34 स्टूडेंटस जिनमें 11 छात्राएं व 23 छात्र शामिल हैं को पीजी डिप्लोमा तथा 17 स्टूडेंटस जिनमें आठ छात्राएं व नौ छात्र शामिल हैं को सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।

    केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में देश के राष्ट्रपति तीसरी बार शिरकत करेंगे। छह मई को सीयू के सातवें दीक्षांत समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी, जबकि इससे पहले वर्ष 2014 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और वर्ष 2022 तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिरकत की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपहचान पत्र नहीं होने पर ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जानसन को वोट डालने से रोका गया
    Next Article आईएसएल 2023-24: खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगे मोहन बागान, मुम्बई सिटी एफसी
    admin

      Related Posts

      सरकार का दावा- देश में पेट्रोल-डीजल और घरेलू रसोई गैस का पर्याप्त भंडार

      June 8, 2026

      TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, स्पेशल टास्क फोर्स ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा

      June 8, 2026

      टीएमसी में टूट की अटकलें तेज, भूपेंद्र यादव के आवास पर पहुंचे सुखेंदु शेखर सहित 14 सांसद

      June 8, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार का दावा- देश में पेट्रोल-डीजल और घरेलू रसोई गैस का पर्याप्त भंडार
      • TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, स्पेशल टास्क फोर्स ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा
      • टीएमसी में टूट की अटकलें तेज, भूपेंद्र यादव के आवास पर पहुंचे सुखेंदु शेखर सहित 14 सांसद
      • राज्यसभा की दो सीटों पर झारखंड में घमासान: बैद्यनाथ राम, प्रणव झा और परिमल नथवानी मैदान में; नामांकन के बाद सियासी हलचल तेज
      • ‘गरीब कल्याण योजना’ मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : अमित शाह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version