Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»घरेलू शेयर बाजार पर दबाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
    बिजनेस

    घरेलू शेयर बाजार पर दबाव जारी, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

    adminBy adminMay 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज एक बार फिर दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की मिली जुली शुरुआत हुई थी। सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ खुलने में सफल रहा था, जबकि निफ्टी ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही मंदड़ियों ने अपना दबाव बना दिया, जिसकी वजह से दोनों सूचकांक लगातार गिरते चले गए। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.54 प्रतिशत और निफ्टी 0.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

    प्रथम एक घंटे के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से हीरो मोटोकॉर्प, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो, आयशर मोटर्स और टाटा मोटर्स के शेयर 6.03 प्रतिशत से लेकर 1.50 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर लार्सन एंड टुब्रो, डिवीज लेबोरेट्रीज, टीसीएस, टेक महिंद्रा और बीपीसीएल के शेयर 3.59 प्रतिशत से लेकर 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 2,075 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 981 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,094 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 10 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 20 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 16 शेयर हरे निशान में और 34 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 33.10 अंक की मामूली बढ़त के साथ 73,499.49 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने लाल निशान में गोता लगा दिया। हालांकि खरीदार बीच-बीच में लिवाली का जोर बनाने की भी कोशिश करते रहे। परंतु बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि इस सूचकांक की गिरावट लगातार बढ़ती गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 397.44 अंक की कमजोरी के साथ 73,068.95 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 77.70 अंक टूट कर 22,224.80 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही एक बार ये सूचकांक उछल कर हरे निशान में 22,307.75 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके तुरंत बाद मंदड़ियों का दबाव बन जाने के कारण इस सूचकांक ने थोड़ी ही देर में वापस लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 103.05 अंक लुढ़क कर 22,199.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 45.46 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,466.39 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने दिन भर के उतार चढ़ाव के बाद मंगलवार के क्लोजिंग लेवल यानी 22,302.50 अंक के स्तर पर ही बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
    Next Article इडी को अडाणी और अंबानी की जांच करनी चाहिए: संजय राऊत
    admin

      Related Posts

      सेबी का अमेरिकी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जेन स्ट्रीट के खिलाफ सख्त एक्शन, स्टॉक मार्केट में कारोबार पर लगी रोक

      July 4, 2025

      दो दिन की तेजी के बाद सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

      July 4, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट

      July 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत बना मेडिकल टूरिज़्म और फार्मा रिसर्च का वैश्विक केंद्र : ओम बिरला
      • ईडी ने 730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में चार आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया
      • कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू नौ को आएंगे झारखंड
      • अपनी जिम्मेदारियों से भागती है भाजपा : कांग्रेस
      • झारखंड कांग्रेस के विधायकों की बैठक 10 को
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version