Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»चिरमिरी में ट्रेन सेवा शुरू करेंगे, जमीन का चार गुना अधिक मुआवजा भी देंगे : प्रियंका गांधी
    देश

    चिरमिरी में ट्रेन सेवा शुरू करेंगे, जमीन का चार गुना अधिक मुआवजा भी देंगे : प्रियंका गांधी

    adminBy adminMay 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा कोरबा के चिरमिरी क्षेत्र में गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल पर इतना हमला क्यों हुआ? क्योंकि बघेल ने आपके स्वाभिमान की बात की, इनको अच्छा नहीं लगा।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक मुख्यमंत्री ऐसे हैं, जो लोगों के लिए खड़े हो जाते हैं अपने प्रदेश के लिए लड़ते हैं। जनता के लिए काम किए तो इनको दबाने की कोशिश की गई। इसी तरह से जो इनके खिलाफ लड़ रहा है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले लगे। आपने इस देश के इतिहास में पहली बार ऐसा देखा होगा कि दो-दो मुख्यमंत्री चुनाव के समय जेल में डाल दिए गए।

    उनमें से एक आदिवासी मुख्यमंत्री हैं हेमंत सोरेन और देखिए क्या है आपका समाज उनको जेल में डाल उनकी बीवी खड़ी हो गई शान से भाषण देती है। शान से प्रचार कर रही है। कह रही है, मेरे पति अगर जेल में है कोई बात नहीं मैं लडूंगी और कितने सुंदर भाषण देती है। बहुत सक्षम महिला हैं और हम चाहते हैं कि आप सब उनकी तरह सक्षम बने।

    प्रियंका ने कहा भाजपा के पास वॉशिंग मशीन
    प्रियंका ने कहा कि विपक्ष पर हमला हो रहा है, एक तरफ विपक्ष को भ्रष्ट कहा जा रहा है तो शायद मोदी जी इकलौते नेता होंगे जो देश में मंच पर खड़े होकर कहते हैं कि मैं ही एक ईमानदार हूं जो सारी दुनिया से लड़ रहा है। कोई भ्रष्टाचारी भाजपा में शामिल होता है तो ईमानदार हो जाता है।

    चिरमिरी में ट्रेन सेवा शुरू करेंगे
    चिरमिरी में ट्रेन सेवा हम शुरू करना चाहते हैं। अगली बार मैं यहां हूं तो आपके पास में किसी दूसरे माध्यम से भी पहुंच पाऊं। दूर दराज इलाके हैं किसी को मिलने जाना हो, रिश्तेदारों से मिलने जाना है तो ट्रेन से आप जा पाएं।

    आपकी जमीन का चार गुना अधिक मुआवजा भी देंगे
    सुविधानुसार आपकी जमीन का बाजार मूल्य से चार गुना अधिक मुआवजा हम आपको देना चाहते हैं जब आपकी जमीन ने ली जाती है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की बात की, इसलिये उन पर सबसे ज्यादा हमला किया गया। उन्होंने चिरमिरी में कोयला खदान का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों को रोजगार देने के लिए इंदिरा जी ने खदानों का राष्ट्रीयकरण करवाया। प्रियंका ने अपने संबोधन में कांग्रेस के संकल्प पत्र की बातें गिनाई और कहा कि आज कई खदानें बंद हो गई हैं अथवा उनका निजीकरण कर दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री के आगमन को लेकर हुआ फुल कारकेड रिहर्सल
    Next Article फलस्तीन समर्थन में कोलंबिया विश्वविद्यालय और सिटी कॉलेज में विरोध प्रदर्शन करने पर 300 लोग गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया

      June 12, 2025

      हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version