Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»दोहरे हत्याकांड में राजा चौधरी को उम्रकैद की सजा
    झारखंड

    दोहरे हत्याकांड में राजा चौधरी को उम्रकैद की सजा

    adminBy adminMay 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। भुरकुंडा दोहरे हत्याकांड में राजा चौधरी को रामगढ़ की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही उसे 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक दुबे की अदालत ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया है। जानकारी के अनुसार भुरकुंडा ओपी के सेंट्रल सौंदा बी टाइप क्वार्टर में तीन वर्ष पहले सहारा के एजेंट कमलेश नारायण शर्मा और उनकी पत्नी चंचला देवी की हत्या मामले में राजा चौधरी को अदालत ने आईपीसी की धारा 302 के तहत 14 मई 2024 को दोषी कर दिया था। पतरातु (भुरकुंडा) थाना कांड 184/21 में यह फैसला सुनाया है।

    लोक अभियोजक परमानंद यादव ने बताया कि 16 अक्टूबर 2021 को भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सेंट्रल सौंदा बी टाइप क्वार्टर में सहारा के एजेंट और कांग्रेसी नेता कमलेश नारायण शर्मा और उनकी पत्नी चंचला देवी पर अपराधियों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया था। इस वारदात में कमलेश नारायण शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। उनकी पत्नी चंचला देवी ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा था। इस मामले में कमलेश नारायण शर्मा के छोटे भाई जयेन्द्र कुमार शर्मा के बयान पर प्राथमिक के दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने चार अपराधियों को इस मामले में अभियुक्त बनाया। इसमें सायल निवासी राजा चौधरी, विजय चौधरी, राहुल चौधरी और राम अचल शामिल थे। ट्रायल के दौरान राहुल चौधरी की मौत हो गई। साक्ष्य के अभाव में विजय चौधरी और राम अचल को अदालत ने बरी कर दिया। आठ गवाहों और पुलिस की जांच के आधार पर राजा चौधरी को दोषी करार दिया गया था।

    राजा चौधरी पर कमलेश शर्मा की वजह से लगा था चोरी का आरोप

    पुलिस की जांच और गवाहों के आधार पर राजा चौधरी पर बकरी चोरी का आरोप लगा था। इस मामले में सायल निवासी राजा चौधरी जेल भी गया था। पुलिस की जांच में यह भी कहा गया है कि राजा चौधरी को ऐसा लगता था कि चोरी के यह आरोप कमलेश नारायण शर्मा के इशारे पर लगाए गए थे। बदले की भावना से जी रहे राजा ने कमलेश नारायण शर्मा पर हमला करने की योजना बनाई और 15 अक्टूबर 2021 की रात वह उनके घर में घुस गया। जब कमलेश नारायण शर्मा अपनी पत्नी चंचला देवी के साथ सो रहे थे। इसी दौरान उसने धारदार हथियार से उन पर हमला किया। 16 अक्टूबर 2021 की सुबह घर वालों ने कमलेश नारायण शर्मा और उनकी पत्नी चंचला देवी को खून से लथपथ उनके कमरे में ही पाया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडकैतों ने दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान को लूटा, लाखों के गहने और नगद ले उड़े
    Next Article देवघर में मल्लिकार्जुन खड़गे की चुनावी सभा, प्रदीप यादव के पक्ष में मांगा वोट
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version