Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बागी चमरा लिंडा को झामुमो ने किया सस्पेंड, सभी पदों से हटाये गये
    Top Story

    बागी चमरा लिंडा को झामुमो ने किया सस्पेंड, सभी पदों से हटाये गये

    adminBy adminMay 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांचीः लोहरदगा लोकसभा सीट से बतौर बागी ताल ठोक रहे झामुमो विधायक चमरा लिंडा के खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई की है। उन्हें पार्टी की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने इस बाबत पत्र जारी किया है। पत्र में लिखा गया है कि लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन कर आपने गठबंधन धर्म के विपरीत काम किया है। ऐसी परिस्थिति में पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन के निर्देश पर आपको पार्टी के सभी पदों से पदमुक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता से निलंबित किया जाता है।

    दरअसल, लोहरदगा सीट पर इंडिया गठबंधन की ओर से सुखदेव भगत चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव से है। इसी बीच लोहरदगा संसदीय क्षेत्र में आने वाले बिशुनपुर से झामुमो विधायक चमरा लिंडा ने भी नामांकन कर दिया था। पार्टी और गठबंधन के खिलाफ उनके स्टैंड पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भरोसा जताया था कि चमरा लिंडा अपना नामांकन वापस ले लेंगे। लेकिन चमरा लिंडा ने नाम वापस नहीं लिया। इस वजह से झामुमो बैकफुट पर था। लिहाजा, पार्टी ने उनकी सदस्यता समाप्त करने का पत्र जारी कर दिया है।

    गौर करने वाली बात है कि चमरा लिंडा के चुनावी मैदान में उतरने से कांग्रेस प्रत्याशी को नुकसान होने की आशंका है। चर्चा है कि चमरा लिंडा सीधे तौर पर इंडिया गठबंधन का वोट काटेंगे। इसका फायदा भाजपा प्रत्याशी को होगा। लेकिन चमरा लिंडा ने पिछले दिनों स्पष्ट कर दिया था कि वह हर हाल में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा था कि तीन बार इस सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और एक बार दूसरे स्थान पर रहे हैं। जाहिर है कि उनका यह स्टैंड पार्टी और गठबंधन के खिलाफ था। अब देखना है कि चमरा को झामुमो की सदस्यता से निलंबित करने का फैसला उनके वोट प्रतिशत पर प्रभाव डाल पाता है या नहीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए : लालू यादव
    Next Article बुंडू में आजसू के संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री
    admin

      Related Posts

      सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा

      June 21, 2025

      अनियंत्रित कार पोल से टकराई, बाल बाल बचे लोग

      June 21, 2025

      राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई

      June 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
      • अनियंत्रित कार पोल से टकराई, बाल बाल बचे लोग
      • राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई
      • जिला आयुष समिति ने किया योग शिविर का आयोजन
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version