देश आज मजबूत हाथों में, मजबूर हाथों में नहीं: संजय सेठ
रांची। सांसद संजय सेठ ने रविवार की सुबह मोरहाबादी मैदान में मॉर्निंग वॉकर्स के साथ मुलाकात की और शहीद संकल्प शुक्ला की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही अरगोड़ा, गुदरी रामनगर, हटिया, तिरिल बस्ती, रातू रोड, डोरंडा में जनसंपर्क अभियान चलाया। सांसद ने कहा कि आज देश मजबूत हाथों में है मजबूर हाथों में नहीं है। देश के प्रधानमंत्री ने भारतीय सैन्य बल को सुदृढ़ किया।
पहले हम दूसरे देशों से सैन्य हथियार मांगते थे। लड़ाकू विमान तेजस खुद अपने देश में बना रहे हैं और दूसरे देश आज हमारे बने हुए फाइटर प्लेन ले रहे हैं। यह है विकसित भारत की ताकत। सांसद ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में सभी 25 तारीख को अपना मतदान राष्ट्र के निर्माण के लिए करें और देश को मजबूती प्रदान करें। जनसंपर्क अभियान में विधायक समरी लाल, हेमंत दास, संजय जयसवाल, ललित ओझा, मुनचुन राय, विकास रवि, राजेश सिन्हा, मुकेश काबरा, हरि नारायण गुप्ता, रवींद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।