Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जल, जंगल, जमीन को गठबंधन की सरकार ने लूटा: संजय सेठ
    Top Story

    जल, जंगल, जमीन को गठबंधन की सरकार ने लूटा: संजय सेठ

    adminBy adminMay 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सांसद संजय सेठ ने रांची के विभिन्न क्षेत्रों का किया दौरा
    रांची। सांसद संजय सेठ ने रांची के ठाकुरगांव, बुढ़मू, बूटी मोड़, मांगु वाध, 10 माइल चौक हटिया, तुंबागुटू, करमटोली, अमेठिया नगर नामकुम, टाटीसिलवे में जनसंपर्क अभियान चलाया। संजय सेठ ने कहा कि कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन की सरकार ने हर साल नौकरी देने का वादा कर सत्ता में आयी थी, स्टार्टअप के माध्यम से जब मोदी जी ने रोजगार के अवसर पैदा किये, तो कांग्रेसी स्टार्टअप का मजाक उड़ाते थे। आज वहीं कांग्रेसी स्टार्टअप के माध्यम से रोजगार देने की बात कर रहे हैं। इससे यह साबित होता है कि मोदी जी के कार्य को कांग्रेस भी गारंटी के रूप में मानती है।

    कांग्रेस जल, जंगल, जमीन की बात करती है। यहां के आदिवासी भाई-बहनों के जल, जंगल, जमीन को लूटकर अपना खजाना भरने का काम किया है। ओबीसी को झारखंड की सरकार ने ठगने का काम किया। सरकार में आने के पूर्व इन्होंने कहा था कि सरकार में आते ही ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देंगे। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार ने यहां के ओबीसी को ठगने का काम किया है।
    भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर जनजाति गौरव दिवस बनाने का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया। साथ ही 2024 में पूरे साल जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जायेगा। आज हर जनजातीय क्षेत्रों में एकलव्य विद्यालय खोले जा रहे हैं। कार्यक्रम में विधायक समरी लाल, महामंत्री नरेंद्र कुमार, स्वामी देवेंद्र प्रकाश, अशोक साहू, राजेश कुशवाहा, नीरज शहदेव, रितेश तिवारी, रमेश प्रसाद गुप्ता, रामकुमार दुबे, वीरेंद्र कुमार दीपक, संजय पटेल, संजय महतो, तरन्नुम जहां, शांति देवी, मोहन जयसवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेरोजगारी, भय, भूख और भ्रष्टाचार पर भाजपा बात नहीं करती: राजेश ठाकुर
    Next Article महिला मोर्चा का जनसंपर्क अभियान
    admin

      Related Posts

      किसके दबाव में छुट्टी के दिन रिपोर्ट बनाकर छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की कर दी अनुशंसा : बाबूलाल

      May 31, 2025

      जैक ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, साइंस में 79.26 और 91.2 प्रतिशत छात्र सफल

      May 31, 2025

      सोनारी एयरपोर्ट की दीवार गिरी, कई इलाकों में अंधेरा

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किसके दबाव में छुट्टी के दिन रिपोर्ट बनाकर छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की कर दी अनुशंसा : बाबूलाल
      • राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
      • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य
      • आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया
      • भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version