Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»शिवराज सिंह का दावा, दिग्विजय चुनाव हार रहे, मध्य प्रदेश में 29 कमल खिलेंगे
    राजनीति

    शिवराज सिंह का दावा, दिग्विजय चुनाव हार रहे, मध्य प्रदेश में 29 कमल खिलेंगे

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHMay 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल  मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज मतदान जारी है। इस बीच अपने परिवार समेत वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह चुनाव हार रहे हैं और राज्य में 29 लोकसभा सीटों पर पूरे 29 कमल खिलेंगे।

    उल्लेखनीय है कि तीसरे चरण के मतदान के लिए आज प्रदेश के नौ संसदीय क्षेत्रों भिंड, मुरैना, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, भोपाल, विदिशा, सागर और बैतूल में 20, 456 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में विदिशा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मैदान में हैं और इन सभी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

    पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। उन्होंने कहा कि मेरी बहनें मुझे आशीर्वाद देने आई हैं। यही मेरी पूंजी है। दिग्विजय सिंह को लेकर उन्होंने कहा है कि राजगढ़ में दिग्विजय हार रहे हैं, छिंदवाड़ा में भी कमल खिलेगा। प्रदेश की सभी 29 सीटें भाजपा जीतेगी। शिवराज ने कहा, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत पूरा विपक्ष इस वक्त बौखलाया हुआ है। विपक्ष लोकतंत्र की हत्या जैसी बातें करता है, जबकि सब जानते हैं कि लोकतंत्र की हत्या तो कांग्रेस ने की थी । इंदिरा गांधी ने क्या किया ?

    शिवराज सिंह ने दावा किया कि देश भर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लहर है। जनता विकास को चुन रही है और इसलिए इस बार भाजपा ने जो अपना नारा दिया है, वह 400 पार होकर रहेगा । उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि मप्र में हर बार की तरह जनता कांग्रेस को जवाब देगी। इस दौरान कम मतदान होने को लेकर शिवराज का साफ कहना रहा कि , जीत कितने मतों से होगी, मैं यह नहीं सोचता हूं। बीते दो चुनाव में मतदान काम हुआ है। इस बार उम्मीद करता हूं कि मेरे सभी भाई, बहन, माताएं अपने मत का दान करेंगी। मेरी अपील है निकलें और लोकतंत्र के महापर्व में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें अपना मतदान अवश्य करेंगे। उन्होंने लोगों ने मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान करना लोकतंत्र के प्रति हमारी निष्ठा का प्रतीक है और इसीलिए वोट जरूर डालें।

    गौरतलब है कि आज सुबह सबसे पहले शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ मंदिर में पूजा अर्चना की। वे मां नर्मदा के तट पर परिवार समेत पूजा-अर्चना करने पहुंचे । उसके बाद सुबह साढ़े सात बजे गृहग्राम जैत में मतदान केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने पत्नी साधना, पुत्र कार्तिकेय और कुणाल चौहान के साथ मतदान किया। तीसरे चरण के लिए प्रदेश में 20 हजार 456 मतदान केंद्रों पर 81 हजार से 824 मतदान कर्मी तैनात किए हैं, जबकि 20 प्रतिशत कर्मचारी आरक्षित रखे गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल व्यवस्था हो जाए। दो हजार 103 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं जो कानून व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं। इसके अलावा भिंड, मुरैना और ग्वालियर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

    इस बार प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों पर 127 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें मुरैना में 15, भिंड में सात, ग्वालियर में 19, गुना में 15, सागर में 13, विदिशा में 13, भोपाल में 22, राजगढ़ में 15 और बैतूल में आठ उम्मीदवार शामिल हैं। भोपाल में सबसे अधिक 22 अभ्यर्थी एवं भिंड में सबसे कम सात अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। इन क्षेत्रों में एक करोड़ 77 लाख 52 हजार 583 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया
    Next Article चौपालों में चुनावी खनक, चाय की प्यालियों में जीत-हार की हनक
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई

      June 21, 2025

      योग से मन और शरीर स्वस्थ रहता है : दीपक प्रकाश

      June 21, 2025

      पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      • शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
      • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
      • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version