रांची। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुबह से ही आम जनता लाइन में खड़ी होकर मताधिकार करने पहुंच गयीं। तेज धूप होने के कारण भी जवाहर नगर मतदान केंद्र 340 में लोग लाइन में लग कर मतदान कर रहे थे। हालांकि, धूप बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण स्थानीय लोगों ने रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को कॉल कर टेंट लगवाने का आग्रह किया। इसके बाद एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जवाहर नगर मतदान केंद्र संख्या 340 पर टेंट लगवाया। रांची पुलिस के इस काम की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version