रांची। ओड़िशा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का जन्मदिन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार जयसवाल के नेतृत्व में केक काटकर मनाया गया। पहाड़ी मंदिर में शुक्रवार को उनकी लंबी आयु और बेहतर स्वास्थ्य की कामना के साथ पूजा अर्चना करायी गयी। पुजारी माखन पंडित ने पूजा-अर्चना की। पहाड़ी मंदिर प्रांगण में छोटे-छोटे बच्चों और जरूरतमंदों के बीच फल-मिठाइयां का भी वितरण किया गया। इस मौके पर शुभम कुमार जयसवाल, तरुण कुमार जयसवाल, अविनाश राय, संजीव पाठक, शिवानंद करण, सुमन यादव, अंकित गुप्ता, प्रकाश कुमार, दिनेश कुमार, अभिनव यादव, प्रिंस कुमार, विवेक कुमार सहित युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version