Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मजबूती का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
    बिजनेस

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मजबूती का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

    adminBy adminMay 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज मजबूती नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ सपाट स्तर पर हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव के कारण कुछ देर के लिए शेयर बाजार लाल निशान में भी गया। लेकिन इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिल जाने की वजह से शेयर बाजार ने वापस हरे निशान में अपनी जगह बना ली। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.36 की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से भारती एयरटेल, लार्सन एंड टूब्रो, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी और बीपीसीएल के शेयर 1.79 प्रतिशत से लेकर 1.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर सन फार्मास्युटिकल्स, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और ब्रिटानिया के शेयर 3.86 से लेकर 1.09 की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,128 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,289 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 839 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 21 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर, 9 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 32 शेयर हरे निशान में और 18 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 32.47 अंक की मामूली बढ़त के साथ 74,253.53 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण ये सूचकांक गिर कर लाल निशान में 74,158.35 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद खरीदारों ने बाजार में अपना जोर बना दिया, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने हरे निशान में रिकवरी कर ली। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 269.04 अंक की मजबूती के साथ 74,490.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 16.30 अंक की तेजी के साथ 22,614.10 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही मुनाफावसूली की वजह से ये सूचकांक कुछ देर के लिए लाल निशान में गिर कर 22,577.45 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने दोबारा हरे निशान में अपनी जगह बना ली। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 81.20 अंक की बढ़त के साथ 22,679 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 267.75 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,221.06 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 68.75 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,597.80अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से सुस्त संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख
    Next Article सर्राफा बाजार में सोना स्थिर, चांदी में तेजी
    admin

      Related Posts

      शांति गोल्ड की स्टॉक मार्केट में प्रीमियम लिस्टिंग, फायदे में आईपीओ निवेशक

      August 1, 2025

      सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

      August 1, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      August 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      • हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
      • राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
      • बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रचा इतिहास,लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version