रांची। अखिल झारखंड छात्र संघ आजसू पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति को बुधवार को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें रांची विश्वविद्यालय में इंडोर स्टेडियम बनाने की मांग की गयी। विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों में जगह की कमी होने के कारण खेलों का आयोजन नहीं हो पाता।

रांची विश्वविद्यालय के द्वारा खेल शुल्क के नाम हर वर्ष छात्र-छात्राओं से फीस ली जाती है, परंतु उनके हिसाब से सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती। ऐसे में आजसू छात्र हित में मांग करता है कि इंडोर स्टेडियम की स्थापना हो। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से युवा आजसू के प्रदेश संयोजक जब्बार अंसारी, जमाल गद्दी, सौरभ शर्मा, दीपक दुबे, सक्षम झा, रूही प्रवीण, अभिषेक राज उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version