Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»सरकार बनते ही आदिवासियों को देंगे सरना धर्म कोड, राहुल गांधी की गारंटी दोहरा रही हूं : सुप्रिया श्रीनेत
    झारखंड

    सरकार बनते ही आदिवासियों को देंगे सरना धर्म कोड, राहुल गांधी की गारंटी दोहरा रही हूं : सुप्रिया श्रीनेत

    adminBy adminMay 19, 2024Updated:May 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत रांची आयी हुई हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर हमला बोला है। सुप्रिया ने कहा है कि मोदी मुद्दे की बात नहीं करते। पहले चरण में मोदी गजनी बन गये। कहा कि मैं हिंदू-मुस्लिम करूं, तो मैं सार्वजनिक जीवन में नहीं रहूंगा। उन्होंने अपना वजूद खत्म कर लिया। वह बेरोजगारी, महंगाई पर बात नहीं करते। गरीबी पर बात नहीं करते। पीएम कहते हैं कि क्या सब लोग गरीब हो जायें। हमने तय किया कि समाधान की बात करेंगे। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर की पदयात्रा की। किसान, श्रमिक, स्टूडेंट, महिलाओं से मिले। उनकी अपेक्षाएं, उम्मीदों, समस्याओं को सुना। ये न्याय यात्रा उसी का फलसफा है। मणिपुर से मुंबई दूसरा सफर किया। वह दो बार गये, लेकिन प्रधानमंत्री नहीं गये। 12 महीने से मणिपुर जल रहा है। उन्होंने लोगों से मिल कर जाना कि उनकी तकलीफ क्या है।
    किसान, श्रमिक, युवा, महिला न्याय की बात करते हैं। 45 साल में सर्वाधिक बेरोजगारी है। युवाओं को पकौड़ा तलने के लिए कह दिया। गैस और तेल महंगा हो गया। युवा पकौड़ा भी कैसे तलेगा। हम युवाओं को 30 लाख रिक्त पदों पर 15 अगस्त से नियुक्ति शुरू करेंगे। पहली नौकरी पक्की होगी। डिप्लोमा और डिग्रीधारी एक साल के अप्रेंटिसशिप के लिए अप्लाई कर सकता है। पेपर लीक हो जाता है। आठ साल मेहनत करते हैं। उम्र निकल जाती है। हम ऐसा कड़ा कानून बनायेंगे कि पेपर लीक करने वालों की हाड़ कांप जायेगी। ठेके पर नौकरी की गलत परंपरा शुरू हुई है। देश की रक्षा और सुरक्षा भी ठेके पर है। सियाचीन की ठंड से राजस्थान की गर्मी तक में देश की सुरक्षा में लगे जवानों को चार साल की नौकरी का औचित्य क्या है। अग्निवीर योजना तत्काल खत्म होगी। पहले जैसी व्यवस्था बहाल होगी।
    देश की आधी आबादी जूझ रही है। कमरतोड़ महंगाई से जूझ रही है। जीएसटी लगा कर गैर वाजिब टैक्स वसूला जा रहा है। आधी आबादी को पूरा हक देने के लिए नयी सरकारी नौकरियों में लड़कियों को 50 फीसदी आरक्षण देंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी के टास्क को पूरा करने के लिए खुद को झोंक दिया है बाबूलाल ने
    Next Article अनुपमा सिंह के पक्ष में कल्पना सोरेन की चुनावी जनसभा
    admin

      Related Posts

      रांची दंगा के आरोपित महबूब को अग्रिम जमानत देने से हाई कोर्ट का इनकार

      June 25, 2025

      टाटा स्टील इंजीनियर के घर से 20 लाख के जेवरात की चोरी

      June 25, 2025

      जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर ट्रैफिक में बदलाव, वाहनों की रहेगी नो इंट्री

      June 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची दंगा के आरोपित महबूब को अग्रिम जमानत देने से हाई कोर्ट का इनकार
      • ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्पेसक्राफ्ट से पहला संदेश- मेरे कंधे पे मेरा तिरंगा है…
      • खड़गे के बयान पर भाजपा का पलटवार, प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को निंदनीय बताया
      • आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिक्रमजीत मजीठिया गिरफ्तार
      • शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के लिए रवाना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version