Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राजकीय सम्मान के साथ सुशील मोदी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन
    देश

    राजकीय सम्मान के साथ सुशील मोदी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

    adminBy adminMay 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ पटना के दीघा घाट पर किया गया। उनके बेटे ने उन्हें मुख्य अग्नि दी। इस मौके पर बिहार बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। इससे पहले सुशील मोदी का पार्थिव शरीर उनके राजेंद्र नगर स्थित आवास पर लाया गया था, जहां अंतिम दर्शन के लिए सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, राधा मोहन सिंह, मंगल पांडे समेत बीजेपी के तमाम नेता और कार्यकर्ता यहां पहुंच थे। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का दिल्ली के एम्स में कैंसर का इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने 13 मई को आखिरी सांस ली, वे 72 साल के थे।

    आज ही 14 मई को उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना पहुंचा था जहां उनके आवास पर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनका अंतिम दर्शन किया। उसके बाद पार्थिव शरीर को संघ कार्यालय और विधानसभा परिसर ले जाया गया, जहां उपमुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने और अन्य बीजेपी नेताओं ने उन्हें पुष्पांजलि चक्र अर्पित किया। उनके निधन से बिहार के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। पीएम मोदी से लेकर सीएम नीतीश और लालू यादव ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। बिहार की राजनीति में उनका बड़ा योगदान है। खास कर बीजेपी को बिहार में शिखर तक लाने में उनका खासा योगदान रहा।

    राजनीति के सफर में एक कर्मठ नेता और कार्यकर्ता की तरह वो हमेशा आगे आगे रहे। कभी सत्ता में तो कभी विपक्ष में रहकर उन्होंने अपनी राजनीतिक और सामाजिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। उनके बारे बताते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि सुशील मोदी ने कैलाश पति मिश्र के साथ मिलकर बिहार में बीजेपी के संगठन को खड़ा किया था। वो पार्टी में भी सामाजिक परिवर्तन लाए। समाज के हर सुख दुख में पहुंच जाते थे। उनके जाने से बहुत बड़ी क्षति हुई है। अभी उसकी भरपाई नहीं हो सकती। लेकिन समाज इसकी समय पर भरपाई करेगा। इस चुनाव में भी उनकी बहुत कमी खल रही थी। पिछली बार चुनाव में मेरे लिए अंतिम दिन रोड शो किए थे। हमारे उम्र के थे। बहुत पुराने साथी थे। बहुत याद आएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतानाशाही ताकतों के खिलाफ इस बार जनता लड़ रही है चुनाव: कल्पना सोरेन
    Next Article तमिलनाडु और केरल में भी भाजपा फहराने जा रही है झण्डा : राजनाथ सिंह
    admin

      Related Posts

      हिमाचल प्रदेशः किन्नौर में बादल फटा, शिमला में भारी भूस्खलन, 552 सड़कें बंद

      September 19, 2025

      प्रशांत किशोर ने अमित शाह के बिहार दौरे पर कसा तंज, कहा- उनको बताना चाहिए बिहार का पलायन कब रुकेगा

      September 19, 2025

      फिल्म, प्रदर्श कला एवं सोशल मीडिया में भारतीय कला दृष्टि पर विशेषज्ञों ने छात्रों को दी जानकारी

      September 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में डिफेंस एक्सपो का भव्य आगाज़, झारखंड निभाएगा परमाणु हथियार निर्माण में अहम भूमिका : सीएम
      • हिमाचल प्रदेशः किन्नौर में बादल फटा, शिमला में भारी भूस्खलन, 552 सड़कें बंद
      • चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग सेआज बात करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, टिकटॉक को लेकर डील संभव
      • आईफोन 17 सीरीज की बिक्री शुरू, ऐप्‍पल स्टोर पर उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़
      • स्टॉक मार्केट में एलटी एलीवेटर की जोरदार लिस्टिंग, मुनाफे में आईपीओ निवेशक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version