Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»भारत सेवाश्रम के संत का नाम लेकर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, संन्यासी ने कहा -विनाश काले विपरीत बुद्धि
    राज्य

    भारत सेवाश्रम के संत का नाम लेकर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, संन्यासी ने कहा -विनाश काले विपरीत बुद्धि

    adminBy adminMay 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत सेवाश्रम संघ, राम कृष्ण मिशन और इस्कॉन जैसे प्रतिष्ठित धार्मिक संस्थाओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि इन संगठनों के कुछ साधु चुनाव में भाजपा की मदद कर रहे हैं। भारत सेवाश्रम के चर्चित संन्यासी प्रदीप्तानंद महाराज उर्फ कार्तिक महाराज का नाम लेकर ममता ने कहा कि वह टीएमसी को धमकी दे रहे हैं। इस पर रविवार को कार्तिक महाराज ने प्रतिक्रिया दी है। हिन्दुस्थान समाचार से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा- “विनाश काले, विपरीत बुद्धि’ हो जाती है। अब ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के विनाश का समय आ गया है, इसलिए साधु-संन्यासियों को निशाना बना रही हैं।”

    कार्तिक महाराज ने कहा कि पिछले साल गंगासागर में देशभर से आए साधु-संन्यासियों को जिस बर्बर तरीके से पीटा गया था, उसे पूरे देश ने देखा था। अब यहां भागवत कार्य में लगे संन्यासियों को सीधे तौर पर सूबे की मुख्यमंत्री की ओर से बिना किसी आधार के इस तरह से निशाना बनाया जाना बताता है कि विनाश का समय आ गया है।

    कार्तिक महाराज ने कहा, “चुनाव के दिन मैं सीधा बूथ पर गया और वोट डाल कर आश्रम वापस आ गया। हां, टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर के खिलाफ हमने बयान जरूर दिए हैं। वह इसलिए क्योंकि वह सांप्रदायिक बातें करता था। वह प्रधानमंत्री मोदी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके हैं। वह हिंदुओं को भागीरथी में बहाने की बात करता है।”

    ममता बनर्जी ने अपने बयान में आरोप लगाया था कि कुछ भिक्षु या मिशन से जुड़े लोग भी बीजेपी की मदद करने में लगे हुए हैं और उन्हें दिल्ली से ऑर्डर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सेवाश्रम संघ और रामकृष्ण मिशन के लोग सीधे तौर पर टीएमसी के खिलाफ काम कर रहे हैं। हुगली के जयरामबाटी में एक रैली के दौरान ममता बनर्जी ने कार्तिक महाराज पर आरोप लगाया कि उन्होंने वह टीएमसी एजेंट्स को बूथ में नहीं घुसने देने की धमकी देते हैं।

    उन्होंने रामकृष्ण मिशन पर भी टिप्पणी की। ममता का कहना था कि जब चुनाव आता है तो उन्हें दिल्ली से निर्देश मिलते हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि वह कार्तिक महाराज को संत नहीं मानती हैं क्योंकि वह सीधे तौर पर राजनीति में शामिल हो गए हैं। ममता बनर्जी ने कहा, मैं भारत सेवाश्रम संघ का बहुत सम्मान करती थी। मैंने रामकृष्ण मिशन की उस समय मदद की जब सीपीएम ने फूड सप्लाई रोक दी थी और अधिकारों पर रोक लगा दी गई थी। मैंने 700 एकड़ की जमीन इस्कॉन को दी। ममता ने कहा, अगर मैं ना होती तो आज स्वामी विवेकानंद का घर ना बचा होता।

    ममता बनर्जी के इस बयान के बारे में प्रतिक्रिया के लिए रामकृष्ण मिशन के संबंधित अधिकारियों से भी संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने सीधे तौर पर इस पर टिप्पणी से इनकार कर दिया। एक सदस्य ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा कि मिशन राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहता है, इसलिए मिशन के साधु-संन्यासी वोट तक नहीं डालते।

    इस्कॉन के प्रतिनिधि ने भी इस पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हमें राजनीति नहीं करनी।

    उल्लेखनीय है कि स्वामी प्रदीप्तानंद की अध्यक्षता में “एक लाख कंठे गीता पाठ” (एक लाख लोगों द्वारा सामूहिक गीता पाठ) का आयोजन पिछले साल दिसंबर में कोलकाता में हुआ था, इसकी चर्चा पूरे देश में हुई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंगाल में उमस भरी गर्मी, फिर चढ़ने लगा पारा
    Next Article लोकसभा चुनाव : उप्र में 5वें चरण में मोदी-योगी सरकार के छह मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर
    admin

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version