Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»अहमदाबाद : मदरसों के सर्वे के दौरान टीम पर भीड़ का हमला
    राज्य

    अहमदाबाद : मदरसों के सर्वे के दौरान टीम पर भीड़ का हमला

    adminBy adminMay 18, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -दरियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने टीम पहुंची

    अहमदाबाद। राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के आदेश से गुजरात के सभी मदरसों का सर्वे शुरू किया गया है। इस दौरान शनिवार को दरियापुर के सुलतान के मोहल्ला स्थित सुल्तान सैयद मस्जिद में सर्वे कर रही टीम पर भीड़ ने हमला किया गया। करीब 10 लोगों की भीड़ ने टीम में शामिल बापूनगर के स्मृति स्कूल विद्यालय के शिक्षक संदीप पाटिल पर हमला किया। बताया गया कि शिक्षक सर्वे के बाद यहां का फोटो लेने की कोशिश कर रहा था, जिस पर 10 से अधिक लोगों ने हमला किया। बाद में वहां 100 से अधिक लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले में अहमदाबाद के जिला शिक्षा अधिकारी समेत अधिकारी दरियापुर थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे।

    शिक्षक संदीप पाटिल ने बताया कि जब वे अपनी टीम के साथ सुलतान के मोहल्ला स्थित सुल्तान सैयद की मस्जिद पहुंचे तो वहां मस्जिद बंद थी। उन्होंने फोटो लेने की कोशिश की। इस पर 10 से अधिक लोगों ने उनपर हमला कर दिया। बाद में 100-150 लोग वहां पहुंच गए। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। शिक्षक ने आरोप लगाया कि उसे गली में ले जाकर मार देने की धमकी दी गई। मुझे जो काम सौंपा गया था, उसके लिए मैं वहां गया था, अभी थाने में इसकी शिकायत कर रहा हूं।

    दूसरी ओर आचार्य संघ के प्रमुख राकेश पंडया ने बताया कि यह घटना समाज के लिए बहुत ही दु:खद है। एक शिक्षक या आचार्य जनता के हित से जुड़ी जानकारी सरकार को उपलब्ध करवाने की कोशिश करती है। परंतु, संवेदनशील क्षेत्र में बिना किसी सुरक्षा के उन्हें भेज दिया जाए तो ऐसे में काम करना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे मामलों में यदि हमें राज्य या केन्द्र सरकार से मांग करनी पड़ेगी तो हम करेंगे।

    राज्य में 1200 मदरसा

    समग्र राज्य में शिक्षा विभाग की ओर से मदरसों का सर्वे किया जा रहा है। इसके तहत बड़ी संख्या में मदरसों की मैपिंग की जा चुकी है। वहीं, कई जिलों में यह काम चल रहा है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने गुजरात के मुख्य सचिव को समन्स भेजा है। इसमें राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने राज्य के सभी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों का सर्वे करने को कहा है। समन्स में उल्लेख किया गया है कि मदरसों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को सामान्य शिक्षा लेना अनिवार्य है। इस वजह से मदरसों में पढ़ाई करने वाले बच्चे सामान्य शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं या नहीं इसके लिए सभी मदरसों का सर्वे किया जा रहा है। इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर शिक्षा विभाग को सौंपा जाएगा। स्कूल बोर्ड के शासनाधिकारी एल डी देसाई ने बताया कि धार्मिक शिक्षा के साथ ही बच्चों को प्राथमिक शिक्षा देने के संबंध में राज्य सरकार चिंतित है। देसाई ने बताया कि एनसीपीसीआर के परिपत्र के तहत राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने अहमदाबाद के अंदर बच्चों को जो धार्मिक शिक्षा दी जा रही है, इसमें उन्हें जो शिक्षा दी जा रही है, उसका सर्वे शुरू किया गया है। राइट टू एजुकेशन एक्ट 2009 के तहत बालकों को प्रकरण 2 की धारा 3 के तहत बच्चों को मुफ़्त में शिक्षा मिलनी चाहिए। बच्चों को धार्मिक शिक्षा दी जाए, इससे सरकार को कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन, बच्चों के मूलभूत अधिकार के तहत उन्हें प्राथमिक शिक्षा मिलनी चाहिए, इसकी चिंता राज्य सरकार कर रही है। सभी मदरसों में 2 सदस्यों की टीम सर्वे कर रही है। अधिकारियों के अनुसार राज्य में 1200 मदरसा है, जिसमें अहमदाबाद शहर में 175 और ग्रामीण क्षेत्र में 30 मदरसा शामिल है।

    जिलों में चल रहा सर्वे का काम

    गिर सोमनाथ जिले अलग-अलग टीम मदरसों का सर्वे कर रही है। राज्य सरकार की सूची के अनुसार गिर सोमनाथ जिले में कार्यरत मदरसों की संख्या 18 है। इसमें वेरावल में 12, कोडिनार में 4 और उना में 2 है। परिपत्र के अनुसार अभी तक 11 का सर्वे किया गया है। बनासकांठा में 97 मदरसों की सूची शिक्षा विभाग को दी गई है। इसमें डीसा में 5 मदरसों का सर्वे हो चुका है। इसी तरह साबरकांठा की 3 तहसलों में 6 टीम जांच करने पहुंची है। साबरकांठा जिला के खेडब्रहमा, पोशिना और विजयनगर में 6 टीम जांच कर रही है।

    यह मांगी जा रही जानकारी

    मदरसों का संचालन करने वाले व्यक्ति का नाम, ट्रस्ट या संस्था का नाम, मदरसा को मंजूरी देने वाली संस्था का नामम, मदरसा में कमरों की संख्या, धार्मिक शिक्षा देने का समय, शिक्षकों को वेतन देने के लिए वित्त का स्रोत, शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों की उम्र, अन्य स्कूलों में पढ़ाई करने वालो बच्चों की संख्या की जानकारी आदि।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया: संजय सेठ
    Next Article धनबाद सिविल कोर्ट हुआ आधुनिक सुविधाओं से लैस
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version