Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»केदारनाथ और बदरीनाथ की यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचे ‘थलाइवा’ रजनीकांत
    मनोरंजन

    केदारनाथ और बदरीनाथ की यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचे ‘थलाइवा’ रजनीकांत

    adminBy adminMay 30, 2024Updated:May 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हिमालय की आध्यात्मिक यात्रा करने वाले रजनीकांत अब पवित्र स्थानों की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत अब चेन्नई छोड़कर उत्तराखंड के देहरादून से अपनी यात्रा शुरू करेंगे। देहरादून पहुंचे रजनीकांत ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की। उन्हाेंने कहा कि साल मुझे नए अनुभव होते हैं, जो मुझे अपनी आध्यात्मिक यात्रा को फिर जारी रखने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी मुझे नये अनुभव मिलेंगे। इस बार वह केदारनाथ और बद्रीनाथ जाएंगे।

    रजनीकांत ने इस बात पर भी टिप्पणी की कि आध्यात्मिकता क्यों महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को आध्यात्मिकता की जरूरत है, क्योंकि आध्यात्मिकता हर इंसान के लिए जरूरी है। आध्यात्मिक होने का मतलब शांति का अनुभव करना है और मूल रूप से इसमें भगवान पर विश्वास करना शामिल है।

    हाल ही में फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में स्थित हिंदू मंदिर में दर्शन लाभ लिया था। हिंदू मंदिर के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ने रजनीकांत के मंदिर में आशीर्वाद लेते हुए वीडियो और तस्वीरें पोस्ट की थीं। संयुक्त अरब अमीरात के संस्कृति और पर्यटन विभाग ने रजनीकांत को गोल्डन वीजा दिया है। अभिनेता ने वीजा पाने में सहयोग के लिए अबू धाबी सरकार और अपने दोस्त लुलु समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एमए यूसुफ अली को धन्यवाद दिया। उन्होंने एक वायरल वीडियो में कहा था कि मुझे अबू धाबी सरकार से प्रतिष्ठित यूएई गोल्डन वीजा प्राप्त करने पर गर्व है।

    अभिनय की बात करें तो रजनीकांत ने टीजे ग्नानवेल की निर्देशित अपनी आगामी फिल्म ‘वेट्टायन’ की शूटिंग पूरी कर ली है। ‘वेट्टायन’ में अमिताभ बच्चन भी हैं। रजनीकांत की 170वीं फिल्म ‘वेट्टायन’ इस साल अक्टूबर में दुनियाभर में रिलीज होगी। इस महीने की शुरुआत में रजनीकांत और अमिताभ को मुंबई में एक साथ कुछ सीन शूट करते देखा गया था। अमिताभ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और रजनीकांत की एक तस्वीर अपने प्रशंसकों के साथ शेयर की है। इस फोटो में अमिताभ और रजनीकांत गले मिलते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मुझे थाला द ग्रेट रजनी के साथ दोबारा काम करने पर गर्व है। वह बिल्कुल भी नहीं बदला है। विनम्र व्यक्ति, वही सरल विनम्र व्यक्ति!!”

    प्रोडक्शन कंपनी ने पहले रजनीकांत के 73वें जन्मदिन के अवसर पर फिल्म का शीर्षक टीज़र लॉन्च किया था। फिल्म में फहद फासिल, राणा दग्गुबाती जैसे कलाकार हैं। रितिका सिंह, मंजू वारियर और दुशारा विजयन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार ”बड़े मियां छोटे मियां”
    Next Article मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी की पहली तस्वीर आई सामने
    admin

      Related Posts

      ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ ने वीकेंड पर जीता दर्शकों का दिल

      July 6, 2026

      रिलीज के महज दो दिन बाद जी5 से हटाई गई ‘सतलुज’

      July 6, 2026

      61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान

      July 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version