-चुनाव प्रचार के आखिरी दिन निकाली बाइक रैली
रांची। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और रांची लोकसभा सीट से प्रत्याशी धर्मेंद्र तिवारी ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बाइक रैली निकाली। कहा कि वह रांची की जनता की सेवा करना चाहते हैं। उनके मन में यहां के बच्चों, नौजवान, बुजुर्गों के लिए कई योजनाएं हैं। अगर जनता ने उन्हें एक मौका दिया, तो वह उन योजनाओं को लागू करेंगे।
कहा कि वह जीवन में पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। राजनीति को समझते हैं। उनकी राजनीति सिर्फ और सिर्फ सेवाभाव से जुड़ी हुई है। इसलिए चुनाव मैदान में हैं। कहा कि यह जानकर दुख होता है कि झारखंड में सब कुछ होते हुए भी लोग गरीब हैं, क्योंकि करप्शन ने पूरे सिस्टम को कोलैप्स कर दिया है। रैली शहीद मैदान से निकली और हरमू, रातू रोड, लालपुर, कांटाटोली, चुटिया, नामकुम, डोरंडा, हिनू होते हुए बिरसा चौक पर संपन्न हुई।