रांची। रांची जिला अंतर्गत तीन विभिन्न क्षेत्रों के मंडा पूजा का आयोजन हुआ। नामकुम, कुटियातू में 90 भोक्ता और 90 सोकताइन आग में चलकर अपनी आस्था का परिचय दिया। इधर हटिया क्षेत्र के बड़का टोली में भोक्ताओं ने अद्भुत नृत्य कर अखरा को जगाया और महिला छऊ नृत्य के साथ बंगाल से आये कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी। मंडा पूजा समिति उरुगुटु के द्वारा भव्य मंडा पूजा का आयोजन किया गया।

इसमें रात भर जागरण का आयोजन किया गया और भक्तों ने फुलखुंदी कार्यक्रम में शामिल होकर गांव की खुशहाली की कामना की। मौके पर केंद्रीय मंडा पूजा समिति अध्यक्ष राजकुमार महतो ने कहा कि आज हमें नागवंशी राजाओं और अपने पूर्वजों की विरासत में मिली मंडा पूजा को बचाये रखना है। मंडा पूजा हमें एक सूत्र में पिरोने का काम करती है। मौके पर उदय पासवान, संरक्षक मुन्ना बड़ाइक, कंदरू महतो, रवि गोप, प्रमोद गोप, भोला चौधरी, विक्की साहू, रणजीत राम, चुन्नू गोप समेत अन्य मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version