गांडेय उपचुनाव में होगी एनडीए की जीत
रांची। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने आज प्रदेश मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता कर हजारीबाग, चतरा और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के साथ गांडेय विधानसभा क्षेत्र की जनता का भाजपा झारखंड की ओर से आभार प्रकट किया।
श्री साहू ने शांतिपूर्ण मतदान केलिए चुनाव आयोग के पदाधिकारी एवम चुनाव कार्य में लगे सभी कर्मचारियों का भी आभार प्रकट किया है।
कहा कि राज्य की जनता ने बढ़ चढ़कर मतदान में भाग लिया है। शाम 5बजे तक के को आंकड़े हैं उसमे 65प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुए हैं।

कहा कि आज पांचवें चरण के मतदान संपन्न होने के बाद जनता ने फिर एक बार मोदी सरकार बनाने केलिए 400पार के संकल्प में अपना 7सीट का योगदान कर दिया है। कहा कि आज कोडरमा,हजारीबाग और चतरा के साथ गांडेय उपचुनाव में वहां के मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर मतदान किया। कहा कि यह मतदान तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को साकार करने केलिए है।

साथ ही यह मतदान प्रदेश से भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को उखाड़ फेंकने केलिए हुआ है।यह मतदान सनातन विरोधियों को सबक सिखाने केलिए हुआ है।यह मतदान आदिवासी,दलित,पिछड़े,युवा महिला,किसान सभी को ठगने वाली नीति और नीयत के खिलाफ हुआ है। कहा कि राज्य की जनता का प्रदेश भारतीय जनता पार्टी आभार प्रकट करती है। प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,एवम तारिक इमरान उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version