रांची। झारखंड में 13 मई से तेज हवा चलेगी। बारिश होने के साथ वज्रपात की आशंका भी है। इसका प्रभाव राज्य के कई जिलों में देखने को मिलेगा। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने रविवार को दी। मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। केंद्र के अनुसार सोमवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है। कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा का झोंका चलने के साथ वज्रपात होने की आशंका है। हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version