Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल : संसदीय जांच समिति के गठन पर सत्तापक्ष और विपक्ष में नहीं बनी बात, संसद में गतिरोध जारी
    दुनिया

    नेपाल : संसदीय जांच समिति के गठन पर सत्तापक्ष और विपक्ष में नहीं बनी बात, संसद में गतिरोध जारी

    adminBy adminMay 16, 2024Updated:May 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। सहकारी घोटाले को लेकर विपक्षी दल की मांग के मुताबिक संसदीय जांच समिति के गठन पर कोई सहमति नहीं बन पाने के कारण गुरुवार को भी संसद में गतिरोध जारी है।

    प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड के प्रयास के बावजूद जांच समिति के गठन पर विपक्षी दलों के अपनी मांगों से पीछे नहीं हटने के कारण सहमति नहीं बन पाई। आज सुबह ही प्रधानमंत्री प्रचण्ड ने सत्तापक्ष के नेता केपी शर्मा ओली और रवि लामिछाने के साथ करीब दो घंटे तक चर्चा करने के बाद यह संकेत दिया था कि आज शाम तक संसद का गतिरोध समाप्त हो जाएगा। इस बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए गृहमंत्री लामिछाने ने कहा था कि आज सदन में उन्हें अपना पक्ष रखने देने के लिए विपक्षी दल कांग्रेस तैयार हो गया है। पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होने वाली सदन की बैठक को सहमति जुटाने के नाम पर अपराह्न 4 बजे तक के लिए टाल दिया गया था। हालांकि शाम तक भी कोई सहमति नहीं बन पाई थी।

    विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के प्रवक्ता डा पिरकाश शरण महत ने बताया कि संसदीय जांच समिति के गठन के लिए सरकार की तरफ से हमसे एक ड्राफ्ट मांगा गया था। वो ड्राफ्ट हमने भेज भी दिया लेकिन शाम तक भी उस पर सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं मिलने के बाद सदन को नहीं चलने देने के अपने पुराने निर्णय पर पार्टी कायम है। उन्होंने कहा कि समिति गठन को लेकर सरकार की गम्भीरता नहीं दिखने के कारण ही आज भी सदन की कार्रवाई को ठप करने का फैसला लिया गया है।

    प्रधानमंत्री की तरफ से नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के प्रवक्ता देव गुरुंग ने कहा कि समिति गठन को लेकर प्रचण्ड सकारात्मक हैं। रवि लामिछाने भी यह बात कह रहे हैं कि अगर उन्हें सदन में बोलने दिया गया तो समिति गठन को लेकर उनको कोई आपत्ति नहीं है। इसके बावजूद सत्ता पक्ष के सबसे बड़े घटक दल नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) के अध्यक्ष के पी शर्मा ओली समिति गठन के लिए बिलकुल भी तैयार नहीं हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीजीडीएवी कॉलेज ने जीता प्रथम मोतीलाल नेहरू मेमोरियल इंटर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब
    Next Article राखी सावंत को हो सकता है कैंसर?, एक्स हसबैंड ने किया खुलासा
    admin

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version