रांची। झारखंड उच्च न्यायालय रांची की अनुशंसा के आलोक में 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीश का स्थानांतरण-पदस्थापन किया गया। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सीबीआइ धनबाद को अगले आदेश तक जिला एवं अपर सत्र सह विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन ब्यूरो डाल्टनगंज के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए दुमका लक्ष्मण प्रसाद को अगले आदेश तक जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सत्र विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन ब्यूरो चाइबासा के पद पर नियुक्त किया गया। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश बोकारो योगेश कुमार सिंह को अपर न्याय आयुक्त सह विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन ब्यूरो रांची के पद पर नियुक्त किया गया।
अध्यक्ष अपीलीय न्यायाधिकरण आरआरडीए रांची रमेश कुमार को पीठासीन पदाधिकारी श्रम न्यायालय जमशेदपुर के पद पर नियुक्त किया गया। राकेश कुमार को पाकुड़ से स्थानांतरित करते हुए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश का विशेष न्यायाधीश सीबीआइ धनबाद के पद पर नियुक्त किया गया। पोस्को एक्ट डाल्टनगंज के विशेष न्यायाधीश प्रेम नाथ पांडे को अगले आदेश तक प्रधान न्यायाधीश अतिरिक्त कुटुंब न्यायालय बोकारो बेरमो तेनुघाट के पद पर पदस्थापित किया गया। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश गढ़वा संजीव कुमार सिंह को प्रधान न्यायाधीश अतिरिक्त कुटुंब न्यायालय साहिबगंज के पद पर नियुक्त किया गया। पोस्को एक्ट लातेहार के विशेष न्यायाधीश अमित कुमार को अपर प्रधान न्यायाधीश अतिरिक्त कुटुंब न्यायालय गिरिडीह के पद पर नियुक्त किया गया। रंजीत कुमार को विशेष सचिव मंत्रिमंडल निगरानी विभाग रांची के पद पर नियुक्त किया गया तथा उन्हें अध्यक्ष अपीलीय न्यायाधिकरण आदरणीय रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। वीरेंद्र कुमार तिवारी को विधि सलाहकार सचिव ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के लिए सेवा ऊर्जा विभाग को दी गयी। राजीव रंजन को विशेष न्यायाधीश देवघर के पद पर नियुक्त किया गया। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय पाकुड़ को जिला एवं सत्र न्यायाधीश पाकुड़ एवं सरायकेला खरसावां के पद की शक्ति दी गयी। कार्मिक विभाग ने इसके अधिसूचना जारी जारी कर दी है।