रांची। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर मतदान शनिवार सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। सुबह से ही महिला पुरुष और युवा वोट देने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। सुबह से ही लोगों में वोट देने के लिए काफी उत्साह देखा जा रहा है।

जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है। कंट्रोल रूम से पल-पल की मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version