रांची। आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जायेगा। 20 मई तक राज्य में बारिश और हीट वेव दोनों का मिला जुला असर देखा जायेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 20 मई को गढ़वा, पलामू, देवघर, बोकारो, धनबाद, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज में हीट वेव का असर देखा जायेगा। इसी दौरान राज्य के पूर्वी-दक्षिणी और मध्य हिस्से में बारिश और थंडरिंग की संभावना व्यक्त की गयी है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि इस दौरान 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
इसमें मुख्य रूप से पूर्वी सिहंभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, रांची, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में बारिश के साथ तेज हवा और थंडरिंग की संभावना व्यक्त की गयी है। 23 मई तक बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। बारिश होने से तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जायेगी। राजधानी रांची की बात करें तो 23 मई तक राजधानी में आंशिक बादल छाये रहेंगे।