Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पुरवइया चली, तो उमस ने पसीने छुड़ाये, झुलसानेवाली गर्मी से रांची को मिली थोड़ी राहत
    झारखंड

    पुरवइया चली, तो उमस ने पसीने छुड़ाये, झुलसानेवाली गर्मी से रांची को मिली थोड़ी राहत

    adminBy adminMay 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। शुक्रवार की भोर होते ही राजधानी रांची में पुरवइया हवा चली। आसमान में बादल छाये रहे। इस कारण न तापमान बढ़ने के बजाये गिरा। वहीं पुरवाइया के कारण उमस से लोग पसीना-पसीना नजर आये। इससे लोगों के चेहरे की रंगत उड़ी रही। पसीने के साथ चिपचिपी गर्मी का एहसास हुआ। राज्य में 1 जून से आंधी और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है। इसका असर कई जिलों में देखने को मिलेगा। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने शुक्रवार को दी।

    मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद है। केंद्र के अनुसार 1 और 2 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, सिमडेगा जिलों में देखने को मिलेगा। केंद्र के अनुसार 3 से 6 जून तक राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में देखने को मिलेगा। वहीं 1 जून को गढ़वा और पलामू जिले में लू की स्थिति रहेगी। राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भागों में 2 जून तक कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

    पशु-पक्षी को बचाने के लिए आगे आया मारवाड़ी मंच
    रांची। राजधानी रांची में जहां कभी शिमला और मनाली जैसी ठंडक रहती थी। अभी गर्मी से बेहाल नजर आ रही है। सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि पशु और जानवरों को भी इस गर्मी में खास दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए रांची में पशुओं के लिए कई तरह के इंतजाम किये गये हैं। सामाजिक संस्था जैसे मारवाड़ी युवा मंच, जेसीआइ, उड़ान और राष्ट्रीय युवा मंच जैसी संस्था ने पशु-पक्षियों और जानवरों के लिए पेयजल की सुविधा उपलब्ध करायी है। इसके लिए विशेष बर्तन में पानी पीने की व्यवस्था करायी गयी है। मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि शहर में मिट्टी के बर्तन में पशु-पक्षियों को राहत देने के लिए व्यवस्था की गयी है। इसमें दाना और पानी की व्यवस्था है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवाहन चोरी के आरोप में पुलिस ने भेजा जेल
    Next Article चुनाव के लंबे समय तक चलने पर झामुमो ने भाजपा को घेरा : सुप्रियो
    admin

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version