Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रांची में दो युवकों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    Jharkhand Top News

    रांची में दो युवकों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    shivam kumarBy shivam kumarMay 12, 2025Updated:May 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में रविवार रात गला रेतकर दो युवकों की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए हैं, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पाई है। रविवार देर रात धुर्वा पुलिस को सूचना मिली थी कि बालसिरिंग स्थित पुल के पास दो युवकों के शव देखे गए हैं। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की, तो पता चला कि दोनों युवकों की हत्या को अंजाम किसी धारदार हथियार से अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों की हत्या किसी दूसरी जगह पर की गई है और शवों को यहां लाकर फेंक दिया गया है।

    हटिया पुलिस उपाधिक्षक (डीएसपी) प्रमोद मिश्रा भी इस दोहरे हत्याकांड की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे। उनकी अगुवाई में काफी छानबीन और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी शवों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। स्थानीय लोग भी शवों को पहचान नहीं पाए हैं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि जहां से शव बरामद किए गए हैं, वह काफी सुनसान इलाका है, वहां बहुत कम लोग ही आते-जाते हैं।

    डीएसपी ने सोमवार को बताया कि दोनों मृतकों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। यह तो तय है कि दोनों स्थानीय (लोकल) नहीं हैं, क्योंकि दोनों को कोई पहचान नहीं पाया है। मृतकों की जेब से भी कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली है, जिससे कि उनकी पहचान की जा सके। दोनों की तस्वीर रांची के सभी थानों में भेजी गई है। इसके अलावा नजदीक के जिलों में भी तस्वीर भेजी गई है, ताकि उनकी पहचान की जा सके। पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर की विश्व कल्याण की कामना
    Next Article ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भाजपा ने भारतीय सेना का जताया आभार
    shivam kumar

      Related Posts

      शिक्षा मंत्री ने 10वीं बोर्ड की टॉपर शांभवी जायसवाल को किया सम्मानित

      June 27, 2025

      शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक, भाजपा ने की मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग

      June 27, 2025

      झामुमो ने संविधान की प्रस्तावना से सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द हटाने का किया विरोध

      June 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • श्री जगन्नाथ रथयात्रा: अमित शाह ने अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में की मंगला आरती
      • राज्य सरकार को राहत, पटना हाई कोर्ट ने 19,858 सिपाहियों के स्थानांतरण पर लगी अंतरिम रोक को हटाया
      • शिक्षा मंत्री ने 10वीं बोर्ड की टॉपर शांभवी जायसवाल को किया सम्मानित
      • शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक, भाजपा ने की मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग
      • झामुमो ने संविधान की प्रस्तावना से सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द हटाने का किया विरोध
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version