Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मणिपुर में 16 उग्रवादी और तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार
    देश

    मणिपुर में 16 उग्रवादी और तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarMay 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों के सघन तलाशी अभियान के दौरान प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के 16 कैडर और तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने आज सुबह बताया कि इन सभी को थौबल, बिष्णुपुर, इंफाल ईस्ट और तेंगनौपाल जिलों में पकड़ा गया।

    पुलिस प्रवक्ता के अनुसार तेंगनौपाल जिले के योंगखुल गांव के पास सात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें पीएलए के चार, केसीपी के दो और केवाईकेएल का एक कैडर शामिल हैं। इनकी पहचान लूरेम्बम मनोरंजन, चिंगंगबम संतोष, सोरम गुम्बा उर्फ तोनबा, नगसेपम मोमोन उर्फ लुहेनबा (पीएलए), लैफरकपम धनंजय सिंह, कोनसाम मनीचंद्र (केसीपी), और लैश्रम रोजित (केवाईकेएल) के रूप में हुई है।

    इसके अलावा थौबल जिले में केसीपी (पीडब्ल्यूजी) से जुड़े हुइड्रोम जीबन (45) को लिलोंग नुंगेई से गिरफ्तार किया गया। वह आम जनता को धमकाकर वसूली करता था। खुंडोंगबम पृथ्वीराज उर्फ सथिबा (23) को सोरोजिनी ऑयल पंप के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं।

    उन्होंने बताया कि बिष्णुपुर जिले के निंगथूकनॉंग वार्ड नंबर 3 से केसीपी (एमएफएल) के कैडर सलाम करन सिंह उर्फ निंगथौलकपा (21) को गिरफ्तार किया गया। वह सरकारी कर्मचारियों और व्यापारियों को धमकाता था। इंफाल ईस्ट जिले में हींगांग थाना क्षेत्र में प्रीपाक के दो सदस्य – खंगेमबम अपुई उर्फ नोंगपोकनगनबा और मोइरांगथेम एलेक्स को कोइरेंगी कबुई खुल गेट के पास से दबोचा गया है।

    पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सगोलमांग थाना क्षेत्र के पुखाओ में तीन हथियार तस्करों को पकड़ा गया। इनमें से एक यूएनएलएफ (पांबेई) समूह का कैडर नाओरेम नाओचा उर्फ छिंगलाकपा है। उनके पास से इंसास राइफल, आठ कारतूस, तीन मोबाइल, दो पर्स और दो आईडी कार्ड बरामद किए गए है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमाइक्रोसॉफ्ट में छंटनी, 6000 कर्मचारी होंगे प्रभावित, नौकरी का संकट
    Next Article पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को भारत के हवाले किया
    shivam kumar

      Related Posts

      सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी

      May 14, 2025

      पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार यूपीएससी के नए अध्यक्ष नियुक्त

      May 14, 2025

      कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बयानबाजी से मायावती नाराज, कहा-मंत्री पर हो कार्रवाई

      May 14, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version