Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में मारे गए केशव राव सहित 12 करोड़ 33 लाख के इनामी 27 नक्सलियों की हुई शिनाख्त
    देश

    छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में मारे गए केशव राव सहित 12 करोड़ 33 लाख के इनामी 27 नक्सलियों की हुई शिनाख्त

    shivam kumarBy shivam kumarMay 23, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ के गोटेर मुठभेड़ में मारे गए 27 नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है। इन पर 12 करोड़ 33 लाख रुपये का इनाम था। संगठन के महासचिव और शीर्ष नक्सली लीडर नम्बाला केशव राव उर्फ बसव राजू पर 10 करोड़ रुपये का इनाम था। अकेले छत्तीसगढ़ सरकार ने उस पर एक करोड़ का इनाम घोषित किया था। मारे गए नक्सलियों में से दो आंध्र प्रदेश और तीन तेलंगाना के थे, बाकी सभी बस्तर संभाग के सात जिलाें में से थे। 25 लाख का इनामी जंगू नवीन उर्फ मधु भी मारा गया है। मधु आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले का निवासी था।

    इसके साथ ही मारे गए नक्सलियों में संगीता, भूमिका, रोशन, सोमली पर 10-10 लाख रुपये का इनाम था। उगेन्द्र उर्फ विवेक, उंगा उर्फ नवीन, बुच्ची उर्फ बसंती, बीमे उर्फ भीमे, रवि वंडो, गीता, जुगो, विज्जा, छोटी, कोसी, ईडमे, सूर्या, कोसा, राजू, बदरू, मंडको, राजेश सहित 21 नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस अभियान में एक महासचिव, पोलित ब्यूरो सदस्य, एक डीकेएसजेडसीएम, चार सीवाइपीसीएम, तीन पीपीसीएम, 18 पीएम पीएलजीए कंपनी नंबर-7 के सदस्य मारे गये हैं। इन पर छत्तीसगढ़ सरकार ने कुल 3.33 करोड़ का इनाम घोषित किया था।

    सीपीआई (माओवादी) महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसव राजू और डीकेएसजेडसी व पीएलजीए (पीपुल्स लिबरिला गुरिल्ला आर्मी) के अन्य वरिष्ठ कमांडरों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद डीआरजी टीमों ने अबूझमाड़ के जंगलों में यह अभियान शुरू किया था। इस बड़े अभियान में नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के सुरक्षाबलों ने हिस्सा लिया था। सर्चिंग अभियान के दौरान 27 नक्सलियों के शव बरामद हुए। साथ ही बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ। इसमें तीन एक-47, चार एसएलआर, छह इंसास, एक कार्बाइन, बीजीएल लांचर, दो राकेट लांचर, दो 12 बोर, एक देशी पिस्तोल और दो भरमार बंदूक बरामद हुआ हैं।

    नम्बाला केशव राव उर्फ बसव राजू की माैजूदगी में की गई ये पांच बड़ी वारदातें की गईं-

    -वर्ष 2004- कोरापुट शस्त्रागार लूट : तीन लोग मारे गए थे और लगभग 50 करोड़ रुपये के अत्याधुनिक हथियार लूटे गए थे।

    -वर्ष 2005- जहानाबाद जेल ब्रेक : इस घटना में नक्सलियों और कुख्यात अपराधियों सहित 389 कैदी फरार हो गए थे।

    -वर्ष 2010- दंतेवाड़ा हमला : इस हमले में 76 सीआरपीएफ (सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स) जवान बलिदान हो गए थे।

    -वर्ष 2013- बस्तर का झीरम घाटी हमला : छत्तीसगढ़ के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सहित 27 लोग मारे गए थे।

    -वर्ष 2018- आंध्र प्रदेश के विधायकों की हत्या : इसमें तेलुगु देशम पार्टी के विधायक किदारी सर्वेश्वर राव की हत्या की गई थी।

    27 नक्सलियों की शिनाख्त 12 करोड़ 18 लाख के इनामी के रूप में हुई-

    1. 70 वर्षीय नंबाला केशव राव उर्फ बसवराज उर्फ बीआर दादा उर्फ गगन्ना उर्फ प्रकाश उर्फ कृष्णा उर्फ विजय उर्फ दारापू नरसिंम्हा रेड्डे निवासी जियानपेता, कोताम्बली, श्रीकाकुलम, साकिन जियन्नापेटा थाना एवं मंडल कोटाबोमल जिला-श्रीकाकुलम आंध्र प्रदेश, पद -सी.सी.एम-महासचिव सीपीआई माओवादी, इनामी 10 करोड़ रूपये अन्य सभी राज्यों को मिलाकर।

    2. 45 वर्षीय जंगू नवीन उर्फ मधु निवासी जिला प्रकाशम आन्ध्रप्रदेश, पद-डी.के.एस.जेड.सी.एम., सी.सी. सदस्य, सी.आर.बी. सदस्य 25 लाख रूपये का इनामी।

    3. 35 वर्षीय संगीता निवासी तेलंगाना, पद-सी.वाय.पी.सी., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 10 लाख रूपये का इनामी।

    4. 35 वर्षीय भूमिका निवासी तेलंगाना, पद-सी.वाय.पी.सी., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 10 लाख रूपये का इनामी।

    5. 35 वर्षीय रोषन उर्फ टीपू उर्फ महेश उर्फ अनित उर्फ चंदर मोड़ियाम निवासी पेद्दाकोरमा थाना गंगालूर जिला बीजापुर पद-सी.वाय.पी.सी., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 कमाण्डर, 10 लाख रूपये का इनामी।

    6. 30 वर्षीय सोमली उर्फ सजन्तिन उर्फ हिडमे कुर्साम पति रोषन उर्फ टीपू निवासी ग्राम पमरा थाना भैरमगढ़, पद-सी.वाय.पी.सी. पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 डिप्टी कमाण्डर,10 लाख रूपये का इनामी।

    7. 30 वर्षीय उगेन्द्र उर्फ विवेक निवासी तेलंगाना पद-पी.पी.सी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये का इनामी।

    8. 25 वर्षीय उंगा उर्फ नवीन उर्फ गुड्डु माडवी निवासी ग्राम सलाम थाना किस्टाराम जिला सुकमा, पद-पी.पी.सी.एम. पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये का इनामी।

    9. बुच्ची उर्फ बसंती उर्फ रामे मुचाकी उम्र 25 वर्ष, पश्चिम बस्तर क्षेत्र पद-पी.पी.सी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य

    ईनामी 8 लाख रूपये।

    10. 25 वर्षीय बीमे उर्फ भीमे उर्फ मासे माडवी पति लालसू उडसा निवासी ग्राम कोमट पल्ली थाना पामेड जिला बीजापुर, पद-पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये का इनामी।

    11. 25 वर्षीय रवि वण्डो निवासी ग्राम डोकूर थाना किस्टाराम जिला सुकमा, पद-पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये का इनामी।

    12. 25 वर्षीय गीता निवासी कोंटा क्षेत्र दक्षिण बस्तर पद-पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये की इनामी।

    13. 25 वर्षीय जुगो उर्फ जमुना पोडियाम निवासी ग्राम कोटमेटा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पद-पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये की इनामी।

    14. 23 वर्षीय विज्जा उर्फ लालसू उरसा निवासी ग्राम उर्राम थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, पद-पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये की इनामी।

    15. 23 वर्षीय छोटी उर्फ रेशमा पोडियाम निवासी, ग्राम पोटेम थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पद-पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये की इनामी।

    16. 23 वर्षीय कोसी उर्फ क्रांति माडवी निवासी ग्राम गोंदूम थाना किस्टाराम जिला सुकमा, पद-पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये की इनामी।

    17. 25 वर्षीय ईडमे उर्फ सनकी मुचाकी निवासी ग्राम गुच्चापुरम थाना पामेंड जिला बीजापुर, पद-पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये का इनामी।

    18. 22 वर्षीय सूर्या उर्फ संतु ताती निवासी ग्राम करका थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद-पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये का इनामी।

    19. 32 वर्षीय कोसा उर्फ नागेश होड़ी निवासी ग्राम बडमा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, पद – पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये का इनामी।

    20. 22 वर्षीय राजू ओयाम निवासी इन्द्रावती एरिया, पद-पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये का इनामी।

    21. 26 वर्षीय बदरू ओढ़ी निवासी पश्चिम बस्तर क्षेत्र पद-पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये का इनामी।

    22. 30 वर्षीय मंडको उर्फ सरिता निवासी ग्राम मरकाबेडा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पद-पी.एम. पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये का इनामी।

    23. 35 वर्षीय राजेश तेलम उर्फ जिला निवासी पश्चिम बस्तर क्षेत्र पद-पी.एम. पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये का इनामी।

    24. 25 वर्षीय आयते उर्फ रागो वेको निवासी दक्षिण बस्तर क्षेत्र पद-पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये का इनामी।

    25. 20 वर्षीय कल्पना अवलम उर्फ एडो निवासी पश्चिम बस्तर क्षेत्र पद-पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपयेकी इनामी।

    26. 30 वर्षीय नंदू उर्फ निलेश मण्डावी निवासी ग्राम साकिन कोलाय थाना कोंटा जिला सुकमा, पद-पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये का इनामी।

    27. 25 वर्षीय सुनील निवासी ग्राम बोण्डोस थाना ओरछा जिला नारायणपुर, पद-पी.एम.,पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य,8 लाख रूपये का इनामी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेपी एसोसिएट्स के ठिकानों पर इडी की छापेमारी, 12 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा मामला
    Next Article आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान पर ममता बनर्जी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की
    shivam kumar

      Related Posts

      स्कूलों और कॉलेजों में योग को पाठ्यक्रम से जोड़ने की दिशा में काम करेगी सरकार : सम्राट चौधरी

      June 21, 2026

      गोवा अवैध खनन मामले में इडी की बड़ी कार्रवाई, 1,023.85 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

      June 21, 2026

      कोसी नदी का रौद्र रूप: जलस्तर में भारी उछाल, बराज के 8 फाटक खोले गए

      June 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नारा लगाने को लेकर तकरार: मोरहाबादी मैदान में आमने-सामने आए इरफान अंसारी और सीपी सिंह
      • स्कूलों और कॉलेजों में योग को पाठ्यक्रम से जोड़ने की दिशा में काम करेगी सरकार : सम्राट चौधरी
      • घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी ने लगाई छलांग
      • इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कोहली-बुमराह की वापसी
      • कायरन पोलार्ड टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version