Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान पर ममता बनर्जी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की
    देश

    आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान पर ममता बनर्जी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

    shivam kumarBy shivam kumarMay 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता, 23 मई (हि.स.) । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की वैश्विक कूटनीतिक मुहिम का स्वागत करते हुए केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह दुनिया भर में पाकिस्तान के आतंकवाद की पोल खोलने के लिए गए विभिन्न दलों के प्रतिनिधिमंडल की वापसी के बाद संसद का विशेष सत्र बुलाए। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए जरूरी है ताकि देश की जनता को हालिया संघर्ष और उससे जुड़े घटनाक्रमों की पूरी जानकारी दी जा सके।

    ममता बनर्जी ने एक ट्वीट में लिखा, “मैं खुश हूं कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की वैश्विक मुहिम के तहत सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों का दौरा कर रहा है। मैंने हमेशा कहा है कि राष्ट्रीय हित और संप्रभुता की रक्षा से जुड़ी हर पहल पर तृणमूल कांग्रेस केंद्र के साथ खड़ी है। मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करती हूं कि प्रतिनिधिमंडल के लौटने के बाद संसद का विशेष सत्र बुलाए, क्योंकि जनता को सबसे पहले सच्चाई जानने का अधिकार है।”

    गौरतलब है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को लेकर दुनिया के सामने ठोस सबूत पेश करने की रणनीति अपनाई है। इसी के तहत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को कई प्रमुख देशों में भेजा गया है, जहां वे भारत के रुख को स्पष्ट कर रहे हैं और पाकिस्तान की आतंकी साजिशों को बेनकाब कर रहे हैं।

    यह अभियान भारत की विदेश नीति में निर्णायक कदम के तौर पर देखा जा रहा है, जहां राजनीतिक दलों के मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुट होकर राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में मारे गए केशव राव सहित 12 करोड़ 33 लाख के इनामी 27 नक्सलियों की हुई शिनाख्त
    Next Article विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में पूर्वोत्तर की महत्वपूर्ण भूमिकाः प्रधानमंत्री
    shivam kumar

      Related Posts

      एबीवीपी स्थापना दिवस पर सर्बानंद सोनोवाल ने दी शुभकामनाएं, कहा- राष्ट्र निर्माण में निभा रहा अहम भूमिका

      July 9, 2025

      भारत-ब्राजील साझेदारी को नई ऊंचाई, व्यापार लक्ष्य 20 अरब डॉलर, हुए अच्छे समझौते

      July 9, 2025

      बिहार बंद समर्थकों ने पटना समेत राज्यभर में रेल-सड़क यातायात को अवरुद्ध किया

      July 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फीफा क्लब विश्व कप 2025: चेल्सी ने फ्लूमिनेंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह
      • मैक्सिको और कोलंबिया के बीच अक्टूबर में होगा दोस्ताना मैच
      • एबीवीपी स्थापना दिवस पर सर्बानंद सोनोवाल ने दी शुभकामनाएं, कहा- राष्ट्र निर्माण में निभा रहा अहम भूमिका
      • भारत-ब्राजील साझेदारी को नई ऊंचाई, व्यापार लक्ष्य 20 अरब डॉलर, हुए अच्छे समझौते
      • बिहार बंद समर्थकों ने पटना समेत राज्यभर में रेल-सड़क यातायात को अवरुद्ध किया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version