Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»ऑपरेशन सिंदूर अभी भी है जारी…भारतीय वायुसेना ने दिया बड़ा बयान
    Jharkhand Top News

    ऑपरेशन सिंदूर अभी भी है जारी…भारतीय वायुसेना ने दिया बड़ा बयान

    shivam kumarBy shivam kumarMay 11, 2025Updated:May 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – प्रधानमंत्री आवास पर हुई शीर्ष सैन्य नेतृत्व के साथ मौजूदा स्थिति को लेकर चर्चा
    नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच भले संघर्ष विराम की घोषणा हो गई हो, लेकिन भारतीय वायुसेना ने रविवार दोपहर सशस्त्र बलों का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी होने का ऐलान किया है। उधर, आज सुबह प्रधानमंत्री आवास पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और शीर्ष सैन्य नेतृत्व के बीच मौजूदा स्थिति को लेकर चर्चा हुई है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आवास पर आज सुबह बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहे। इसी बीच भारतीय वायुसेना ने एक बयान में कहा कि चूंकि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है इसलिए समय रहते विस्तृत ब्रीफिंग की जाएगी। वायुसेना ने सभी से अटकलों और असत्यापित सूचनाओं के प्रसार से बचने का आग्रह भी किया है। वायुसेना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में अपने सौंपे गए कार्यों को सटीकता और व्यावसायिकता के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। ऑपरेशन राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से संचालित किए गए।

    उधर, संघर्ष विराम की घोषणा होने के बाद भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) के बीच 12 मई को वार्ता होनी है, जिसमें लिखित तौर पर समझौता होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री के साथ शीर्ष बैठक में इसी के सम्बन्ध में चर्चा हुई है।

    संघर्ष विराम के बाद सीमावर्ती राज्यों में स्थिति सामान्य दिख रही है। श्रीनगर, बारामूला, उरी, पुंछ में भी रातभर ड्रोन, गोलीबारी या गोलाबारी की कोई खबर नहीं मिली है। राजस्थान के बाड़मेर में भी स्थिति सामान्य दिख रही है। पंजाब के पठानकोट में स्थिति सामान्य दिखाई दी। अमृतसर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की थी, लेकिन रेड अलर्ट खत्म होने के बाद गतिविधियां सामान्य हो गई हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी ने विभिन्न मुद्दों पर की हेमंत सरकार की आलोचना
    Next Article भारत के सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया
    shivam kumar

      Related Posts

      श्री जगन्नाथ रथयात्रा: अमित शाह ने अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में की मंगला आरती

      June 27, 2025

      शिक्षा मंत्री ने 10वीं बोर्ड की टॉपर शांभवी जायसवाल को किया सम्मानित

      June 27, 2025

      शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक, भाजपा ने की मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग

      June 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • श्री जगन्नाथ रथयात्रा: अमित शाह ने अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में की मंगला आरती
      • राज्य सरकार को राहत, पटना हाई कोर्ट ने 19,858 सिपाहियों के स्थानांतरण पर लगी अंतरिम रोक को हटाया
      • शिक्षा मंत्री ने 10वीं बोर्ड की टॉपर शांभवी जायसवाल को किया सम्मानित
      • शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक, भाजपा ने की मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग
      • झामुमो ने संविधान की प्रस्तावना से सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द हटाने का किया विरोध
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version