Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»लखनऊ बस अग्निकांड में दो बच्चों समेत पांच की मौत, शवों की हुई शिनाख्त
    देश

    लखनऊ बस अग्निकांड में दो बच्चों समेत पांच की मौत, शवों की हुई शिनाख्त

    shivam kumarBy shivam kumarMay 15, 2025Updated:May 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – चालक-परिचालक फरार
    लखनऊ। बिहार के बेगुसराय से नई दिल्ली जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस (यूपी एटीए 6372) में गुरुवार सुबह लखनऊ के किसान पथ पर आग लगने से उसमें जलकर पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवाें की पहचान कर ली है। मरने वालाें में दाे बच्चें, एक महिला, किशाेरी और एक युवक शामिल है। घटना के बाद चालक और परिचालक बस से उतरकर भाग गये थे।

    पुलिस उपायुक्त दक्षिण निपुण अग्रवाल ने बताया कि बिहार के बेगूसराय से करीब 80 सवारियों को लेकर प्राइवेट स्लीपर बस दिल्ली जा रही थी। लखनऊ के किसान पथ पर लखनऊ-रायबरेली रोड, मोहनलालगंज के ऊपर शार्ट सर्किट से बस में आग लग गई। आग लगने के बाद भी यह बस करीब एक किलोमीटर तक दौड़ती रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद लेकर राहत बचाव कार्य शुरू किया। दमकल की गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। कांच को तोड़कर सभी सवारियों को बाहर निकाला गया। आग बुझाने के बाद जांच के लिए पुलिस बस के अंदर गयी तो उसमें पांच लोगों के जले हुए शव मिले। कुछ यात्री झुलस गये थे, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।

    पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बस हादसे में मरने वाले सभी यात्रियों की पहचान कर ली गई है। इनमें अशोक मेहता की पत्नी लख्खी देवी (55) उनकी बेटी सोनी (26), मधुसूदन (21) और रामलाल के बेटे देवराज (03) व साक्षी (02) है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

    मोहनलालगंज एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि आग लगने से कई लोगों का सारा सामान, दस्तावेज जलकर राख हो गए। लोगों ने जैसे तैसे बाहर निकलकर अपनी जान बचाई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचटगांव बंदरगाह में कर्मचारी संगठन की हड़ताल से कामकाज पूरी तरह ठप
    Next Article जम्मू-कश्मीर के नादेर-त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई

      May 15, 2025

      पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ

      May 15, 2025

      पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला

      May 15, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version