रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राज भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अपने हाल ही के विदेश दौरे के दौरान राज्य में औद्योगिक निवेश के लिए उनकी ओर से किए गए प्रयासों से राज्यपाल को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और विधानसभा की सदस्य कल्पना सोरेन भी इस अवसर पर उनके साथ थीं। उन्होंने भी राज्यपाल के साथ अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री सोरेन ने राज्यपाल को बताया कि उनके विदेश भ्रमण के दौरान राज्य में औद्योगिक निवेश के लिए कई महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं। इससे राज्य के विकास को गति मिलेगी और नए अवसर पैदा होंगे।