Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भारत-नेपाल सीमा सील, 2 माह तक रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू
    देश

    भारत-नेपाल सीमा सील, 2 माह तक रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू

    shivam kumarBy shivam kumarMay 9, 2025Updated:May 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और संभावित युद्ध जैसे हालात को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा को सुरक्षा कारणों से पूरी तरह सील कर दिया गया है। बिहार की 729 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा, जो नेपाल से लगती है, दो माह के लिए अब रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू के तहत रहेगी। सीमा पार आवागमन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और हर आने-जाने वाले व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है।

    SSB (सशस्त्र सीमा बल) के जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें पूर्ण सतर्कता के साथ तैनात किया गया है। वाल्मीकिनगर (बगहा), रक्सौल (पूर्वी चंपारण), बैरगनिया और भिट्ठामोड़ (सीतामढ़ी), जयनगर, मधवापुर और लौकहा (मधुबनी), अररिया और किशनगंज जैसे सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के संभावित एजेंटों की नेपाल सीमा से घुसपैठ को रोकने के लिए चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है।

    इधर, बिहार सरकार ने भी सुरक्षा की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। राज्य भर के सभी प्रशासनिक, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े कर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्द्र द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी अधिकारी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए उपलब्ध रहें। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय संभावित आपात स्थिति और सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए एहतियातन लिया गया है। पूरे राज्य में चौकसी और निगरानी को बढ़ा दिया गया है, ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली में इंडिया गेट को खाली कराया गया, सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला
    Next Article अमृतसर से जम्मू, पठानकोट से भुज तक पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किया ‘सुदर्शन चक्र’ ने
    shivam kumar

      Related Posts

      आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री

      May 22, 2025

      फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

      May 22, 2025

      त्रिपुरा में बांग्लादेशी परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार

      May 22, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version