Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप
    Top Story

    साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप

    shivam kumarBy shivam kumarMay 13, 2025Updated:May 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इंजीनियर्स की टीम इसे दुरुस्त करने में जुटी
    रांची। भारत सरकार के उपक्रम कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड यानी सीसीएल की वेबसाइट में साइबर अपराधियों ने सेंध लगा दी है। कंपनी की वेबसाइट www.centralcoalfields.in को क्लिक करने पर हैक्ड बाइ मिस्टर हबीब404 के हवाले से मैसेज डिस्प्ले हो रहा है। इसमें लिखा गया है कि यू थॉट यू वेयर सेफ, बट वी आर इवरीवेयर…. हैकर ने यह भी लिखा है कि ‘ पाकिस्तान साइबर हैव अवेकन्ड। वेबसाइट हैक होने के बाद सीसीएल प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। सिस्टम को ठीक करने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है।

    इस बाबत सीसीएल के जनरल मैनेजर (सिस्टम) से बात की गयी। उन्होंने कहा कि वेबसाइट को डिस्टोर्ट किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इसकी जानकारी सुबह के वक्त मिली है, तब से कंप्यूटर और सिस्टम से जुड़े इंजीनियर्स इसको ठीक करने में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि वेबसाइट का सारा डाटा सुरक्षित है। वेबसाइट की बैक एंड से सारी चीजें खंगाली जा रही हैं। इस बात की पड़ताल की जा रही है कि हैकर ने आखिर कैसे वेबसाइट के पहले पेज में सेंध लगा दी। कारण का पता लगते ही वेबसाइट को फंक्शनल मोड में डाल दिया जायेगा। सीसीएल के जनरल मैनेजर (सिस्टम ) ने बताया कि पूर्व में भी वेबसाइट को डिस्टर्ब किया जा चुका है।

    आपको बता दें कि केंद्रीय कोल फील्ड्स लिमिटेड का मुख्यालय रांची के दरभंगा हाउस में है। सीसीएल की स्थापना 1956 में राष्ट्रीय कोयला विकास निगम लिमिटेड के रूप में हुई थी। सीसीएल के पास 38 उत्पादक कोयला खदानें हैं। कंपनी के साथ परिचालन कोयला क्षेत्र और सात वाशरी भी हैं। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 87.55 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर अब तक का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कंपनी की उपलब्धि में आम्रपाली, बरकासयाल, मगध, पिपरवार, उत्तर कर्णपुरा, रजरप्पा और राजहरा समेत कई प्रमुख परियोजनाओं की अहम भूमिका रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई
    shivam kumar

      Related Posts

      गिरिडीह में खुलेगी यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज: सुदिव्य सोनू

      June 29, 2025

      उपायुक्त ने रांची शहर के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

      June 29, 2025

      बोकारो इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा हादसा, ब्लास्ट फर्नेस में विस्फोट

      June 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़, तीन मरे, 50 घायल
      • जनगणना: एक अप्रैल से मकान सूचीकरण, जाति भी पूछी जायेगी
      • मन की बात में मोदी: आपातकाल में लोगों को प्रताड़ित किया गया
      • गिरिडीह में खुलेगी यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज: सुदिव्य सोनू
      • मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत को बड़ी जिम्मेदारी, मिलेगी करोड़ों की सैलरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version