रांची। आतंकी संगठन ‘हिज्ब उत तहरीर’ के झारखंड मॉड्यूल की जांच कर रही झारखंड एटीएस की टीम को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एटीएस की टीम ने एक ऐसे संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है, जो पूर्व में इंडियन मुजाहिदीन से जुड़ा हुआ था।

झारखंड एटीएस की टीम ने आतंकी संगठन हिज्ब उत तहरीर से जुड़े एक और संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। सबसे हैरत की बात यह है कि गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी पूर्व में आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन से जुड़ा हुआ था। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि धनबाद से जुड़े केस में पांचवे संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार संदिग्ध का नाम अमार यसार है।

2014 में हुआ था गिरफ्तार
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमार यसार को साल 2014 में राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया गया था। उस समय उसे इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकी के तौर पर गिरफ्तार किया गया था। साल 2024 में जेल से बाहर निकालने के बाद अमार यसार एक बार फिर से आतंकी गतिविधियों में शामिल हो गया था। इस बार वह हिज्ब उत तहरीर से जुड़कर देश विरोधी कार्यों में संलिप्त था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version